रन बनते गए रिकॉर्ड बनता गया, ''रन मशीन'' विराट कोहली ने लगाया करियर का 60वां शतक
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच के दौरान अपने इंटरनेशनल वनडे करियर का 36वां शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर लिए।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच के दौरान अपने इंटरनेशनल वनडे करियर का 36वां शतक लगाया।इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर लिए।
कोहली ने केमार रोच की गेंद पर चौका लगाकर 88 गेंदों पर शतक पूरा करते ही अपने करियर का 60वां अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। ऐसा कारनामा करने वाले वह सिर्फ 5वें बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने करियर की 386वीं पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
All hail, King Kohli 👑
— BCCI (@BCCI) October 21, 2018
Brings up his 36th ODI ton 👏👏👏#INDvWI pic.twitter.com/cf70gAvbhA
इसे भी पढ़ें: विराट एक बार फिर बने 'रिकॉर्ड तोड़ कोहली', 42 रन बनाते ही दिग्गजों को पीछे छोड़ा
बतौर कप्तान उनका यह 14वां शतक है, अब इस मामले में कोहली से आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग (22) ही हैं। आखिर में विराट आखिर 140 रन बनाकर आउट हुए। इतना ही नहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली का यह 5वां वनडे शतक था।
यह वेस्ट इंडीज के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं। भारत की ओर से यह रिकॉर्ड सौरभ गांगुली के नाम था जिन्होंने 11 शतक लगाए थे।
कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा वनडे शतक:
22 रिकी पोंटिंग
14 विराट कोहली
13 एबी डिविलियर्स
11 सौरव गांगुली
10 सनथ जयसूर्या
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- भारत वेस्टइंडीज वनडे सीरीज 2018 गुवाहाटी वनडे विराट कोहली विराट कोहली शतक विराट कोहली वनडे शतक विराट कोहली 36वां शतक India vs West Indies ODI Series 2018 Guwahati ODI Virat Kohli Virat Kohli Century Virat Kohli ODI Century Virat Kohli 36th Century Virat Kohli odi Century list Virat Kohli 2000+ international runs 2000+ i