IND vs WI: अपने लोगों के बीच रविंद्र जडेजा का धमाका, ठोका करियर का पहला शतक
भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन राजकोट में अपने घर के मैदान पर अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन राजकोट में अपने घर के मैदान पर अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने केवल 132 गेंदों पर यह यादगार शतक जड़ा, इस पारी के दौरान उन्होंने पांच छक्के और पांच चौके लगाए।
And, here comes the maiden Test 💯 for @imjadeja, followed by the declaration by the Indian Captain.#TeamIndia 649/9d
— BCCI (@BCCI) October 5, 2018
Live - https://t.co/RfrOR7MGDV @Paytm #INDvWI pic.twitter.com/iaanoBmcp4
📸📸
— BCCI (@BCCI) October 5, 2018
Oh whatta feeling 😎@Paytm #INDvWI pic.twitter.com/nszR1bhigQ
भारत ने जडेजा के शतक के बाद 649/9 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। जडेजा के लिए सही समय पर शतक आई है, उनके लिए प्लेइंग XI में भी जगह बनाना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड में शानदार वापसी की थी।
बता दें कि रवींद्र जडेजा सबसे ज्यादा पारियों बाद अपना पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले है जिन्होंने 150 पारियों बाद इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया था।
फिर दूसरा नंबर आता है हरभजन सिंह का जिन्होंने 121 पारियों बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। वहीं रवींद्र जडेजा ने 55 पारियों के बाद अपना पहला शतक लगाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App