IND vs SL तीसरा टेस्ट: आखिरी मैच में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया, ये है कोटला में रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच शनिवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। मैच सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 5 बजे तक खेला जाएगा।
टीम इंडिया रचेगी इतिहास
इसी खेल के साथ विराट कोहली की पूरी टीम खेल मैदान पर इतिहास भी रचने उतरेगी। अगर टीम इंडिया इस मैच को जीतेगी तो वो टेस्ट में लगातार 9वीं सीरीज जीतकर रिकॉर्ड बना देगी। ये जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी।
यह भी पढ़ें- जन्मदिन से पहले ही युवराज सिंह को मिला ये तोहफा
सीरीज का लेखा-जोखा
पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत ने नागपुर में श्रीलंका को बड़ी मात दी थी। वहीं नागपुर में दूसरे टेस्ट में पारी और 239 रन की जीत के साथ मौजूदा सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया ने कोहली की अगुआई में पिछली 8 सीरीजों में जीत दर्ज की है।
भारत ने पिछली सीरीज 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वहीं हारी थी। टीम इंडिया को तब चार मैचों की सीरीज में 2-0 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
इसके बाद से टीम इंडिया ने 9 सीरीज खेली और टीम लगातार 8 सीरीज जीतकर इतिहास रचने की दहलीज पर खडी है। टीम इंडिया ने इस दौरान भारत में 5, श्रीलंका में 2 और वेस्ट इंडीज में एक सीरीज जीती है।
कोटला में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
भारत पिछले 30 साल से कोटला पर जीतता रहा है। पिछले 11 मैचों में से 10 में टीम विजेता रही है और एक मैच बराबरी पर रहा था। इस मैदान पर भारत ने कुल 33 टेस्ट खेले हैं। टीम ने 13 में जीत और 6 में हारी है जबकि 14 मैच बेनतीजा रहे हैं। भारत ने नवंबर 1987 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 5 विकेट से गंवाया था।
यह भी पढ़ें- जब इस खिलाड़ी को मारने के लिए ड्रेसिंग रूम में घुस गए थे रॉबिन उथप्पा
ये हैं टीमें-
भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, उमेश यादव और ईशांत शर्मा।
श्रीलंका : दिनेश चंडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समाराविक्रम, लाहिरु थिरामाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमाल और लाहिरु गमागे
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App