IND vs SL: तीसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका बढ़त से मात्र इतना रन पीछे
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जा रहा है।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जा रहा है।
श्रीलंका ने पहली पारी में चार विकेट पर 165 रन बना लिए हैं। कप्तान दिनेश चंदीमल 13 और निरोशन डिकवेला 14 रन बनाकर नाबाद हैं।
श्रीलंका अब भारत के स्कोर से महज 7 रन ही पीछे है। खराब रोशनी के कारण शनिवार का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया है।
भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव ने दो-दो विकेट झटके।
दिमुथ करुणारत्ने (8 रन) ,लाहिरु तिरिमाने (51), एंजेलो मैथ्यूज (52) और सदीरा समरविक्रमा (23) आउट हो चुके हैं।
भारत की पहली पारी महज 172 रन पर सिमट गई है। आज तीसरे दिन टीम इंडिया ने पांच विकेट पर 74 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 59.3 ओवर में 172 रन बनाकर आउट हो गई।
भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने सर्वाधिक 52 रन बनाए जबकि ऋद्धिमान साहा ने 29 रन का योगदान दिया।
इसे भी पढ़े: IND vs SL: पहले दिन का खेल खत्म, भारत की हालत हुई पतली
श्रीलंका की ओर से सुरंगा लकमल ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। जवाब में श्रीलंका की पारी प्रारंभ हो गई है।
14.3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 55 रन है। लाहिरु तिरिमाने 17 और एंजेलो मैथ्यूज 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
दिमुथ करुणारत्ने (8 रन) और सदीरा समरविक्रमा (23) आउट हो चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App