IND VS Pak HCT 2018: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का शानदार आगाज, पाक को 4-0 से रौंदा

IND VS Pak HCT 2018: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का शानदार आगाज, पाक को 4-0 से रौंदा
X
हाफ टाइम तक भारत की पाक पर 1-0 की बढ़त थी, इसके बाद भारतीय खिलाडियों ने दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मिनट में एक के बाद एक 3 गोलों किए।

भारत ने पाकिस्तान को हराकर हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में के अभियान का शानदार आगाज किया है। चैंपियंस ट्रॉफी हॉलैंड में खेली जा रही हैं। यहां भारत ने अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात दी और मुकाबला 4-0 से जीत लिया।

जानकारी के मुताबिक हाफ टाइम तक भारत की पाक पर 1-0 की बढ़त थी, इसके बाद भारतीय खिलाडियों ने दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मिनट में एक के बाद एक 3 गोलों किए।

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से रमनदीप सिंह ने 25वें, दिलप्रीत सिंह ने 54वें, मंदीप सिंह ने 57वें और ललित उपाध्याय ने 59वें मिनट में गोल दागे और मुकाबला रोमांचल तरीके से जीत लिया।

आपको बता दें भारतीय हॉकी टीम के नए कोचा हरेंद्र सिह के मार्गदर्शन में भारत की यह पहली जीत है। विश्व रैंकिंग में भारत फिलाहल छठे नंबर की टीम है।

भारत मौका मिलने के बावजूद चौथे मिनट में गोल नहीं कर सका। इसके बाद 14 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे पाकिस्तान के गोलकीपर इमरान बट ने बचा लिया था।

टीम में किए थे ये बदलाव

हॉकी इंडिया ने 18 सदस्यीय टीम का चयन किया है जिसमें काफी बदलाव किए गए हैं। चयनकर्ताओं ने डिफेंडर रूपिंदर पाल सिंह, कोथाजीत सिंह और गुरिंदर सिंह को बाहर किया है जबकि जर्मनप्रीत सिंह और सुरेंद्र कुमार को टीम में रखा गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story