IND vs NZ Ist T20 2019: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में बल्लेबाजों ने डुबोई भारत की नैया, टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार
IND vs NZ Ist T20 2019: बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी एक बार फिर उजागर हो गई और पहले टी20 मैच में बुधवार को न्यूजीलैंड ने उसे 80 रन से हरा दिया जो रनों के अंतर से इस प्रारूप में टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार है।

IND vs NZ Ist T20 2019 New Zealand Win By 80 Runs
वेलिंगटन। बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी एक बार फिर उजागर हो गई और पहले टी20 मैच में बुधवार को न्यूजीलैंड ने उसे 80 रन से हरा दिया जो रनों के अंतर से इस प्रारूप में टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार है। ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक दौरे के बाद न्यूजीलैंड को वनडे श्रृंखला में 4-1 से हराने वाली भारतीय टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में उन्नीस साबित हुई।
New Zealand send India to their biggest T20I defeat!
— ICC (@ICC) February 6, 2019
The visitors are bowled out for 139 in Wellington after Tim Seifert's 84 helped set up a crushing 80 run win for the Blackcaps!#NZviND scorecard ➡️ https://t.co/TTixTOEQaM pic.twitter.com/W8gh3ufYlg
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर युवा टिम सेफर्ट के 43 गेंद में आक्रामक 84 रन की मदद से चार विकेट खोकर 219 रन बनाए। जवाब में नियमित कप्तान विराट कोहली के बगैर उतरी पूरी भारतीय टीम 19.2 ओवर में 139 रन पर आउट हो गई। इससे पहले रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मई 2010 में ब्रिजटाउन में थी जब उसे 49 रन से पराजय झेलनी पड़ी थी।
भारत की शुरूआत बेहद खराब रही
भारत की शुरूआत ही बेहद खराब रही और विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। टिम साउदी ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा (एक) तीसरे ही ओवर में साउदी की गेंद पर लोकी फर्ग्युसन को कैच देकर लौटे। शिखर धवन और विजय शंकर ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े जो भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी। धवन 18 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों के साथ 29 रन बनाकर फर्ग्युसन का शिकार हुए। भविष्य के महेंद्र सिंह धोनी कहे जा रहे ऋषभ पंत के लिए यह सुनहरा मौका था लेकिन चार रन बनाकर वह मिशेल सेंटनर का शिकार हुए।
😂 @ImRo45 pic.twitter.com/PM63qW712k
— ICC (@ICC) February 6, 2019
हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और करण जौहर पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला
सेंटनर ने शंकर (18 गेंद में 27 रन) को भी कोलिन डि ग्रांडहोमे के हाथों लपकवाया। निचले क्रम में कृणाल पंड्या (20) को छोड़कर कोई दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। जुलाई के बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी करने वाले धोनी 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 31 गेंद में 39 रन बनाए जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था।
न्यूजीलैंड की पारी
इससे पहले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 43 गेंद में 84 रन बनाये जिसकी मदद से न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 219 रन का स्कोर बनाया। टी20 क्रिकेट में सीफर्ट का पिछला सर्वोच्च स्कोर 14 रन था। उसे आज कोलिन मुनरो के साथ पारी का आगाज करने भेजा गया। दोनों ने सिर्फ 8.2 ओवर में 86 रन जोड़कर टीम को आक्रामक शुरूआत दी। सीफर्ट ने अपनी पारी में सात चौके और छह छक्के लगाये।
He starred with 84 off 43 to get the Blackcaps off to a flying start - Tim Seifert is the first #NZvIND T20I Player of the Match! 👏 pic.twitter.com/tzZgb1eyIV
— ICC (@ICC) February 6, 2019
सीफर्ट ने भुवनेश्वर कुमार को मिडविकेट पर छक्का और अगली गेंद पर चौका लगाकर अपने तेवर जाहिर किये। दूसरी ओर मुनरो ने खलील अहमद को लगातार दो छक्के लगाए। न्यूजीलैंड ने पहले चार ओवर में 44 रन जोड़े। सीफर्ट को कृणाल पंड्या के ओवर में जीवनदान मिला जब विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी ने उनका कैच छोड़ा। उसने हार्दिक पंड्या के ओवर में भी एक छक्का और चौका जड़ा।
आखिर में इस खतरनाक साझेदारी को कृणाल ने तोड़ा जब मुनरो ने डीप में विजय शंकर को कैच थमाया। इसके बाद भी सीफर्ट ने रनगति कम नहीं होने दी और कृणाल को दो छक्के लगाये। आम तौर पर किफायती गेंदबाजी करने वाले स्पिनर युजवेंद्र चहल भी महंगे साबित हुए और चार ओवर में 35 रन दे डाले। खलील ने हालांकि सीफर्ट को शतक नहीं जमाने दिया और क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। कप्तान केन विलियमसन ने बाद में 22 गेंद में 34 और स्काट कुगेलिन ने सात गेंद में नाबाद 20 रन बनाये।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- New Zealand win by 80 runs india biggest T20I defeat Tim Seifert IND vs NZ Ist T20 2019 IND vs NZ T20 Live Score IND vs NZ Ist T20 IND vs NZ T20 2019 IND vs NZ NZ vs IND india vs new zealand india vs new zealand t20 live score ind vs nz t20 2019 squad ind vs nz dream11 ind vs nz Playing 11 t20 squad new zealand india new zealand t20 match india new zealand t20 match 2019 ind vs nz t20 playing 11 न्यूजीलैंड ने भारत को 80 रानोंसे हराया