IND vs NZ 3rd T20 2019 Records: तीसरे टी-20 में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, रोहित-धोनी के पास इतिहास रचने का मौका
IND vs NZ 3rd T20 2019: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों जी टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच हैमिल्टन में खेला जायेगा। तीसरे टी20 में कुछ बड़े रिकॉर्ड भी बन सकते हैं। इस मैच में रोहित शर्मा और एमएस धोनी के पास इतिहास रचने का मौका भी होगा।

IND vs NZ 3rd T20 2019 Records Rohit Sharma MS Dhoni
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों जी टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच हैमिल्टन में खेला जायेगा। पहला मैच न्यूजीलैंड ने 80 रनों के बड़े अंतर से जीता था। हालांकि दूसरे टी20 मैच में भारत ने शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को आसानी से 7 विकेट से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली। इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच 'करो या मरो' का हो गया है। तीसरे टी20 में कुछ बड़े रिकॉर्ड भी बन सकते हैं। इस मैच में रोहित शर्मा और एमएस धोनी के पास इतिहास रचने का मौका भी होगा।
आगे जानते हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में बनने वाले रिकॉर्ड के बारे में
1. भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अगर तीसरे टी20 में 8 चौके लगा देते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में उनके 150 चौके हो जायेंगे। इतना ही नहीं अगर इस दौरान धवन ने दो छक्के जड़ दिए तो टी-20 क्रिकेट में उनके नाम 150 छक्के हो जायेंगे।
2. टीम इंडिया के पास एक और इतिहास रचने का मौका है। अगर भारत तीसरा टी20 जीतने में कामयाब हो जाता है तो न्यूजीलैंड की धरती पर टीम इंडिया की यह पहली टी-20 सीरीज जीत होगी।
3. पिछले मैच में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने रोहित शर्मा के निशाने पर रक और बड़ा रिकॉर्ड होगा, दरअसल रोहित शर्मा तीसरे टी20 में दो छक्के जड़ते ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 104 छक्के मारने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जायेंगे।
4. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में मैदान पर उतरते ही महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। दरअसल यह धोनी का 300 टी-20 मैच होगा। साथ ही अगर धोनी इस मैच में दो छक्के कामयाब रहते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके 350 छक्के पूरे हो जायेंगे। हालांकि इस मैच एक छक्का लगाते ही रोहित शर्मा के नाम भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 छक्के पूरे हो जायेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IND vs NZ 3rd T20 2019 Records IND vs NZ 3rd T20 2019 MS Dhoni Rohit Sharma Shikhar Dhawan MS Dhoni Rohit Sharma create history most sixes in T20i Rohit Sharma most sixes in T20i team india IND vs NZ 3rd T20 IND vs NZ 3rd T20 2019 Live Streaming IND vs NZ 3rd T20 2019 Live score IND vs NZ T20 2019 IND vs NZ T20 India vs New Zealand Third T20 IND vs NZ 3rd T20I IND vs NZ 3rd T20 2019 India Playing XI India Playing XI एमएस धोनी रोहित शर्मा धोनी र�