IND vs NZ 3rd ODI: रोहित शर्मा-विराट कोहली की जोड़ी ने गिलक्रिस्ट-हेडन की बराबरी कर ली
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इन दोनों ने गिलक्रिस्ट-हेडन की जोड़ी की भी बराबरी कर ली।

IND vs NZ 3rd ODI Virat Kohli Rohit Sharma
भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सोमवार को माउंट माउंगानुई में जारी तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड की पारी 243 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी रही। पहला विकेट शिखर धवन के रूप में 39 के स्कोर पर गिरा।
इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। भारत की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 16 शतकीय साझेदारी कर वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन के 16 शतकीय साझेदारी की बराबरी कर ली है।
इसके साथ ही रोहित और विराट भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली 26 शतकीय साझेदारी के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। सचिन और सौरव की जोड़ी वर्ल्ड क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में पहले नंबर पर हैं।
वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी
26 सचिन तेंदुलकर-सौरव गांगुली
20 दिलशान- कुमार संगकारा
16 एडम गिलक्रिस्ट- मैथ्यू हेडन
16 रोहित शर्मा- विराट कोहली
भारत (ODI) के लिए सबसे अधिक शतकीय साझेदारी
26 सचिन तेंदुलकर- सौरव गांगुली
16 रोहित शर्मा- विराट कोहली
14 रोहित शर्मा- शिखर धवन
13 सचिन तेंदुलकर - वीरेन्द्र सहवाग
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Virat Kohli Rohit Sharma Virat Kohli Rohit Sharma Adam Gilchrist Matthew Hayden Virat Rohit Partnership record IND vs NZ NZ vs IND IND vs NZ 3rd ODI Bay Oval Mount Maunganui India vs New Zealand 2019 india tour of newzealand New Zealand national cricket team india vs new zealand 2019 squad IND vs NZ 3rd odi live score भारत बनाम न्यूजीलैंड विराट कोहली रोहित शर्मा विराट कोहली रोहित शर�