IND vs NZ 2nd T20 Women : आखिरी गेंद पर हारी भारतीय महिला टीम, सीरीज भी हाथ से गई
INDw vs NZ w 2nd T20: भारत की महिलाओं ने देर से वापसी की हालांकि तबतक देर हो चुकी थी। न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में दूसरे टी20 में अंतिम गेंद पर भारतीय महिला टीम को 4 विकेट से हराकर श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली।

INDw vs NZ w 2nd T20
भारत की महिलाओं ने देर से वापसी की हालांकि तबतक देर हो चुकी थी। न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में दूसरे टी20 में अंतिम गेंद पर भारतीय महिला टीम को 4 विकेट से हराकर श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली।
भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी। इस कम स्कोर वाले मैच में न्यूजीलैंड की महिलाओं ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 6 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाकर 4 विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त ले ली।
IPL 2019 Women: अब महिला क्रिकेटर भी खेलेंगी IPL, हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना फिर मचाएंगी धमाल
New Zealand Women win a last-ball thriller at Eden Park! 👏
— ICC (@ICC) February 8, 2019
With nine required off the final over, they lost a wicket, but held their nerve to take an unassailable 2-0 lead in the T20I series! #NZvInd SCORECARD ⬇️ https://t.co/xTuRzvlxFF pic.twitter.com/t6DRQh09oS
भारत की महिला क्रिकेट टीम ऑकलैंड में दूसरे टी20 में जीत के बेहद करीब आ गई थी लेकिन आखिरी गेंद में न्यूजीलैंड की महिलाओं ने बाजी मार ली। अपना 100वां T20I खेलते हुए भारतीय टीम स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स द्वारा प्रदान की गई मजबूत शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाई।
10 ओवरों के बाद 63 रन बनाकर मजबूत स्थिति में नजर आ रही भारत की महिलाएं अंतिम 10 ओवरों में केवल 36 रन जोड़ सकी और उनके पांच विकेट गिर गए।न्यूजीलैंड की ओर से सुजी बेट्स ने 52 गेंदों में 62 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
India have lost Smriti Mandhana and Harmanpreet Kaur in quick succession after a typically brisk start. They are 79/3 in 11 overs at Eden Park. #NZvInd LIVE SCORES ⬇️ https://t.co/xTuRzvlxFF pic.twitter.com/CtNoioIOTu
— ICC (@ICC) February 8, 2019
उन्होंने और न्यूजीलैंड के कप्तान एमी सटरथवेट ने तीसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी कर भारत को इस मैच दूर ले गए। भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 1 छक्के लगाए। इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 27 गेंदों में 36 रन बनाया। जिसमें 3 चौके और 1 छक्के शामिल थे।
INDw vs NZ w 2nd T20 संक्षिप्त स्कोर
भारतीय महिला टीम: 20 ओवरों में 6 विकेट पर 135 रन (जेमिमाह रोड्रिग्स 72, स्मृति मंधाना 36, रोसेमेरी मैयर 2/17)
न्यूजीलैंड महिला टीम: 20 ओवरों में 136/6 (सुजी बेट्स 62, राधा यादव 2/23)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- INDw vs NZ w 2nd T20 women cricket India vs New Zealand women 2nd T20 New Zealand Women vs India Women New Zealand Women win 2nd T20 New Zealand clinch series in last ball thriller Smriti Mandhana Jemimah Rodrigues Suzie Bates Amy Satterthwaite India women’s cricket team New Zealand women’s cricket team भारत बनाम न्यूजीलैंड भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला भारत बनाम न्यूजीलैंड म�