IND vs NZ 2nd T20 2019: मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ रोहित शर्मा बने दुनिया के पहले बल्लेबाज, अर्धशतक के साथ ही बनाए कई रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd T20 2019: भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में दूसरे टी20 के दौरान 35 रन बनाते ही T20 इंटरनेशनल क्रिकेटर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

IND vs NZ 2nd T20 2019 Rohit Sharma Becomes Leading Run Scorer In T20I
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में दूसरे टी20 के दौरान 35 रन बनाते ही T20 इंटरनेशनल क्रिकेटर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 76 मैचों में 33.91 के शानदार औसत से 2272 रन बनाए थे जिसमें दो शतक और 15 अर्धशतक शामिल थे।
IND vs NZ 2nd T20 2019: न्यूजीलैंड में भारत ने दर्ज की पहली जीत, रोहित शर्मा का तूफानी अर्धशतक
इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने 91 मैचों में चार शतक और पंद्रह अर्धशतकों के साथ 32.43 की औसत से 2238 रन बनाए थे। और उन्हें मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 35 रन बनाने थे।
Rohit Sharma brought up a blistering fifty off 28 balls, but was out soon after.
— ICC (@ICC) February 8, 2019
He's now the highest run-getter in men's T20Is, going past Martin Guptill's mark of 2272! 👏#NZvIND FOLLOW LIVE ⬇️ https://t.co/yUSxLXx85m pic.twitter.com/3zkzdyjEbR
दूसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा ने 4 छक्के की मदद से 28 गेंदों पर अपना 16वां टी20 अर्धशतक भी लगाया। रोहित शर्मा के नाम अब 92 टी20 मैच की 85 पारियों में 2288 रन हो गए हैं। जिसमें दो शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं।
रोहित ने पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक को भी पीछे छोड़ दिया जो अब 2263 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली 2167 रनों के साथ नंबर 4 पर हैं, न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम (2140) से सिर्फ 27 रन आगे।
इसके साथ ही रोहित शर्मा (102) छक्के के साथ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले तीसरे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर बन गए। क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल दोनों अब तक 103 छक्के लगा चुके हैं।
T20I में सर्वाधिक 50+ स्कोर:
20 रोहित शर्मा
19 विराट कोहली
16 मार्टिन गुप्टिल
15 क्रिस गेल/ब्रेडन मैकुलम
14 टी दिलशान
टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सर्वाधिक रन:
2288 रोहित शर्मा
2272 मार्टिन गुप्टिल
2263 शोएब मलिक
2167 विराट कोहली
2140 ब्रेडन मैकुलम
टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के:
103 क्रिस गेल/ मार्टिन गुप्टिल
100 रोहित शर्मा
91 ब्रेडन मैकुलम
87 कॉलिन मुनरो
83 शेन वाटसन
14 T20I के बाद कप्तान के रूप में सबसे अधिक जीत:
12 माइकल क्लार्क/सरफराज अहमद/रोहित शर्मा
11 शोएब मलिक/असगर स्टानिकजई
10 स्टीव स्मिथ/ महेला जयवर्धने
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Rohit Sharma Rohit Sharma becomes leading run scorer in T20I Rohit Sharma T20I runs Most runs in T20 Internationals Most sixes in T20 Internationals most fifty in T20 Internationals Rohit Sharma T20I fifty Rohit Sharma T20I records Rohit Sharma records Martin Guptill Rohit Sharma overtakes Martin Guptill IND vs NZ Ist T20 2019 Live Score IND vs NZ T20 IND vs NZ 2nd T20 2019 IND vs NZ T20 2019 IND vs NZ NZ vs IND india vs new zealand india vs new zealand t20 live score भारत बनाम