IND vs NZ 2nd T20 2019: क्रुनाल और रोहित ने भारत को श्रृंखला में बराबरी पर पहुंचाया, ऋषभ पंत भी गरजे
IND vs NZ 2nd T20 2019: क्रुनाल पंड्या की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली।

IND vs NZ 2nd T20 2019 India Beat New Zealand By 7 Wickets
ऑकलैंड। क्रुनाल पंड्या की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली। क्रुनाल के तीन विकेट की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 158 रन पर रोक दिया। इसके बाद भारत ने सात गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
रोहित ने 29 गेंद में 50 रन बनाए जो मार्टिन गुप्टिल को पछाड़कर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित और शिखर धवन ने 79 रन की साझेदारी की जिसमें धवन ने 31 गेंद में 30 रन जोड़े। भारत के लिए विजयी रन ऋषभ पंत ने बनाए जिन्हें महेंद्र सिंह धोनी का ‘वारिस' माना जा रहा है जबकि दूसरे छोर पर खुद धोनी उनके साथ मौजूद थे। पंत ने 28 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए।
A Player of the Match display from @krunalpandya24 helped India level the T20I series against New Zealand in Auckland.
— ICC (@ICC) February 8, 2019
REPORT ⬇️https://t.co/1TVjuuEPQ8 pic.twitter.com/e1EmNzb8wS
अब श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर है
अब श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर है जबकि तीसरा और आखिरी मैच हैमिल्टन में रविवार को खेला जायेगा। धोनी 17 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने चौथे विकेट की नाबाद साझेदारी में 44 रन बनाये। इससे पहले कृणाल ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए जिसमें कोलिन मुनरो (12) और कप्तान केन विलियमसन (20) के विकेट शामिल थे। कृणाल ने डेरिल मिशेल (01) का विकेट विवादास्पद ढंग से लिया जो अंपायर के गलत फैसले का शिकार हुए जबकि ‘हाटस्पाट' से जाहिर था कि गेंद बल्ले से लगकर पैड पर गई है।
आईपीएल में केकेआर के लिए खेलने वाले कोलिन डे ग्रांडहोमे ने 28 गेंद में 50 रन बनाए। उन्होंने रोस टेलर के साथ पांचवें विकेट के लिये 77 रन जोड़े। टेलर ने 36 गेंद में 42 रन बनाए। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवरों में 29 रन देकर एक विकेट लिया। कृणाल ने पावरप्ले के भीतर न्यूजीलैंड को झटके दिये। मुनरो कवर में कैच देकर लौटे जबकि विलियमसन पगबाधा आउट हुए।
India win by seven wickets with seven balls to spare!@msdhoni and @RishabPant777 get them over the line!#NZvIND FOLLOW LIVE ⬇️ https://t.co/yUSxLXx85m pic.twitter.com/BVZJKHoW40
— ICC (@ICC) February 8, 2019
न्यूजीलैंड की पारी
मिशेल के विकेट से हालांकि डीआरएस को लेकर फिर विवाद पैदा हो गया। टीवी अंपायर शान हैग ने उसे आउट दिया जबकि गेंद बल्ले से लगकर गई थी। मैदानी अंपायर ने पहले उसे पगबाधा आउट दिया था जिसके बाद उसने डीआरएस लिया। जाइंट स्क्रीन पर यह साफ था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऐसे में बल्लेबाज को वापिस बुला सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। चार विकेट 50 रन पर गिरने के बाद डि ग्रांडहोमे ने युजवेंद्र चहल को दो छक्के लगाये। वह खतरनाक होते दिख रहे थे लेकिन कवर में रोहित को कैच देकर आउट हो गए। भारतीयों ने 35 डाट गेंदें फेंकी। खलील अहमद ने भी 27 रन देकर दो विकेट लिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- India win by 7 wickets india beat New Zealand by 7 wickets krunal pandya rohit sharama IND vs NZ 2nd T20 2019 Live Score IND vs NZ T20 IND vs NZ 2nd T20 2019 IND vs NZ T20 2019 IND vs NZ NZ vs IND New Zealand national cricket team indian national cricket team ind vs nz t20 india vs new zealand t20 ind vs nz t20 2019 squad eden park ind vs nz live match ind vs nz 2nd t20 auckland auckland cricket ground india newzealand cricket live auckland time india newzealand 2nd t20 भारत 7 व�