IND vs NZ 2nd ODI: ट्रेंट बोल्ट का थ्रो पीठ में लगने से गुस्से में आये अंबाती रायडू, देखिए VIDEO फिर क्या हुआ
भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने शनिवार को माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में एक अच्छी पारी खेली। हालांकि भारतीय पारी के 39वें ओवर के दौरान एक मजेदार वाकया भी देखने को मिला जब अंबाती रायडू के पीठ पर गेंद लगी।

IND vs NZ 2nd ODI Ambati Rayudu
भारत के मध्य क्रम के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने शनिवार को माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में एक अच्छी पारी खेली। 33 वर्षीय बल्लेबाज ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए और भारत ने पचास ओवरों में कुल 324/4 का अच्छा स्कोर बनाया। हालांकि भारतीय पारी के 39वें ओवर के दौरान एक मजेदार वाकया भी देखने को मिला जब अंबाती रायडू के पीठ पर गेंद लगी।
जब अंबाती रायडू के पीठ पर लगी गेंद
दरअसल कोहली ने ईश सोढ़ी की 39वें ओवर की पहली गेंद पर एक शॉट खेला और एक रन के लिए दौड़ पड़े। गेंद थर्ड मैन पर फील्डिंग कर रहे ट्रेंट बोल्ट के पास गई और उन्होंने एक थ्रो विकेटकीपर टॉम लेथम की ओर फेंका लेकिन तभी रन लेते हुए अम्बाती रायडू बीच में आ गये और थ्रो सीधा रायडू की पीठ पर जाकर लगा।
पीठ में गेंद लगने से अम्बाती रायडू काफी गुस्से में आ गए थे और उन्होंने इसकी शिकायत विकेटकीपर टॉम लेथम से भी की। लेकिन इसके बाद टॉम लेथम ने जो किया उससे उन्होंने करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। दरअसल टॉम लेथम ने अम्बाती रायडू की पीठ पर हाथ लगाकर वह रायडू की पीठ मलने लगे। साथ ही उन्होंने रायडू का हालचाल भी पूछा।
भारत का विशाल स्कोर
— MS (@premchoprafan) January 26, 2019
बता दें कि कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुना। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 154 रन की साझेदारी की, जिसके दम पर भारत ने 324/5 का विशाल स्कोर बनाया। रोहित ने 96 गेंदों में 87 रन बनाए, जबकि धवन ने 67 गेंदों में 66 रन का योगदान दिया। कोहली (45 रन पर 43), एमएस धोनी (33 रन पर नाबाद 48) और केदार यादव 10 में 22 रन बनाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Ambati Rayudu Trent Boult Virat Kohli trent bolts throw ambati rayudu mount maunganui bay oval india vs new zealand 2nd odi 2nd odi ind vs nz 2nd odi 2nd odi live cricket score ind vs nz 2nd odi date india versus new zealand 2nd odi ind vs nz 2nd odi playing 11 ind vs nz 2nd odi 2019 ind vs nz 2 odi 2nd odi nz vs ind भारत बनाम न्यूजीलैंड अंबाती रायडू ट्रेंट बोल्ट अंबाती रायडू के पी�