IND vs NZ 2nd ODI: रोहित शर्मा और शिखर धवन का एक और शतकीय साझेदारी, सचिन-सहवाग की जोड़ी को पीछे छोड़ा
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को माउंट माउंगानुई में दूसरे वनडे में अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए एक और शतकीय साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 154 रन जोड़े।

IND vs NZ 2nd ODI Rohit Sharma Shikhar Dhawan
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को माउंट माउंगानुई में दूसरे वनडे में अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए एक और शतकीय साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 154 रन जोड़े।
रोहित ने लोकी फर्ग्यूसन की 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर 100 रन के स्कोर को पूरा किया। यह वनडे में रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच 14वीं शतकीय साझेदारी है। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया।
India off to a great start at the Bay Oval!
— ICC (@ICC) January 26, 2019
Shikhar Dhawan and Rohit Sharma have lifted their side to 111/0 in 20 overs in the second ODI against New Zealand.
Follow #NZvIND live ⬇️https://t.co/CQ2Ldcfnfh pic.twitter.com/LMRErksMUR
भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम रिकॉर्ड 26 शतकीय साझेदारी दर्ज है, जबकि रोहित और विराट कोहली 15 शतकीय साझेदारी के साथ दूसरे स्थान पर हैं। आउट होने से पहले रोहित शर्मा ने 96 गेंदों में 87 रन बनाए जबकि शिखर धवन ने 67 गेंदों में 66 रन बनाए।
बता दें कि कप्तान कोहली ने बे ओवल में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना। भारत ने बुधवार को नेपियर में पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से आगे है।
वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक शतकीय साझेदारी
26 सचिन तेंदुलकर- सौरव गांगुली
15 रोहित शर्मा- विराट कोहली
14 रोहित शर्मा- शिखर धवन
13 सचिन तेंदुलकर - वीरेन्द्र सहवाग
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Rohit Sharma Shikhar Dhawan Rohit Sharma Shikhar Dhawan Rohit Sharma Shikhar Dhawan 100 run partnership sachin Tendulkar virendra Sehwag sachin Tendulkar virendra Sehwag Most 100 Run partnership India mount maunganui bay oval india vs new zealand 2nd odi 2nd odi ind vs nz 2nd odi 2nd odi live cricket score ind vs nz 2nd odi date india versus new zealand 2nd odi ind vs nz 2nd odi playing 11 ind vs nz 2nd odi 2019 ind vs nz 2 odi 2nd odi nz vs ind भारत बनाम न्यूजी