IND vs NZ 2nd ODI: लगातार दूसरे मैच में 4 विकेट झटककर कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले स्पिनर
भारत ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए शनिवार को बे ओवल में न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 90 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। कुलदीप यादव जिन्होंने पहले एकदिवसीय मैच में चार विकेट लिए थे, दूसरे मैच में भी वह स्टार रहे और उन्होंने एक बार फिर न्यूजीलैंड के मध्य क्रम को तहस नहस करते हुए चार विकेट लिए।

IND vs NZ 2nd ODI Kuldeep Yadav 4 Wickets
भारत ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए शनिवार को बे ओवल में न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 90 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। कुलदीप यादव जिन्होंने पहले एकदिवसीय मैच में चार विकेट लिए थे, दूसरे मैच में भी वह स्टार रहे और उन्होंने एक बार फिर न्यूजीलैंड के मध्य क्रम को तहस नहस करते हुए चार विकेट लिए।
चाइनामैन गेंदबाज ने टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे और ईश सोढ़ी को आउट करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। यादव ने 10 ओवर के अपने पूरे कोटे में 45 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
Kuldeep Yadav on fire 🔥🔥🔥🔥
— BCCI (@BCCI) January 26, 2019
Picks up his 4th wicket of the game. New Zealand 166/8 https://t.co/Wqno8X4OHs #NZvIND pic.twitter.com/oJbfHCiaeb
कुलदीप यादव न्यूजीलैंड में लगातार दो वनडे मैचों में चार पल्स विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन गए हैं। इसके साथ ही कुलदीप के 37 एकदिवसीय मैचों 77 विकेट हो गए हैं।
37 एकदिवसीय मैचों के बाद सबसे अधिक विकेट:
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 4 विकेट लेने के साथ ही कुलदीप यादव 37 एकदिवसीय मैचों के बाद सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। कुलदीप ने अबतक 37 वनडे मैचों में 77 विकेट ले चुके हैं। अफगानिस्तान के जादुई स्पिनर राशिद खान 37 एकदिवसीय मैचों 86 विकेट के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।
86 राशिद खान
77 कुलदीप यादव
73 सकलैन मुश्ताक/मिशेल स्टार्क
72 अजंता मेंडिस
71 शेन बॉन्ड/ हसन अली
कुलदीप यादव इस सीरीज में:
पहला वनडे: 4/39
दूसरा वनडे: 4/45
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- kuldeep yadav kuldeep yadav 4 wickets kuldeep yadav records ind vs nz 2nd odi kuldeep yadav odi wickets ind vs nz ind vs nz live score live score india vs new zealand 2nd odi ind vs nz schedule mount maunganui bay oval india vs new zealand 2nd odi 2nd odi ind vs nz 2nd odi 2nd odi live cricket score ind vs nz 2nd odi date india versus new zealand 2nd odi ind vs nz 2nd odi playing 11 ind vs nz 2nd odi 2019 भारत बनाम न्यूजीलैंड कुलदीप याद