IND Vs NZ: आज विराट कोहली ''दोहरा शतक'' के साथ ही बनाएंगे और कई रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।
वनडे मैचों की सीरीज को 2-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया की नजर फिर टी-20 सीरीज फतह करने की होगी। साथ ही कप्तान विराट कोहली आज कई रिकॉर्ड अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगे।
इसे भी पढ़े: INDvsNZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T-20 आज, आशीष नेहरा खेलेंगे आखिरी मैच
विराट कोहली इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में एक चौका लगाते ही 200 चौके लगाने दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी कोहली के 199 चौके हैं।
विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में 148 रन बनाते ही 2000 टी-20 रन भी पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वे विश्व के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।
इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में भी विराट ओवरऑल 7 हजार रन बनाने से 36 रन दूर हैं। फिलहाल विराट के 6964 रन हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App