IND vs ENG Women: स्मृति मंधाना का अर्धशतकीय पारी बेकार, भारत ने इंग्लैंड को जीत तोहफे में दी, रोमांचक मैच में 1 रन से मिली हार
IND vs ENG Women 3rd T20: जीत की दहलीज पर जाकर भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में एक रन से पराजय का सामना करना पड़ा जिससे श्रृंखला में उसका 0-3 से सफाया हो गया।

IND vs ENG Women 3rd T20 Smriti Mandhana
गुवाहाटी। जीत की दहलीज पर जाकर भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में एक रन से पराजय का सामना करना पड़ा जिससे श्रृंखला में उसका 0-3 से सफाया हो गया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 119 रन बनाये जिसके जवाब में भारतीय टीम 118 रन ही बना सकी।
Kate Cross picks up two wickets in the final over and helps England pull off a dramatic heist as they claim the T20I series 3-0.#INDvENG REPORT 👇https://t.co/K3fWTPSZjp pic.twitter.com/qg9ksP57EN
— ICC (@ICC) March 9, 2019
भारत को आखिरी ओवर में तीन रन की जरूरत थी और मिताली राज 32 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रही थी लेकिन वह दूसरे छोर पर रह गई और केट क्रास के आखिरी ओवर में उन्हें एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला। भारती फुलमाली (13 गेंद में पांच रन) ने आखिरी ओवर की पहली तीन गेंद बेकार की और चौथी गेंद पर आउट हो गई।
नयी बल्लेबाज अनुजा पाटिल ने भी अगली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की जबकि स्ट्राइक मिताली को देनी चाहिये थी। इस प्रयास में वह स्टम्प आउट हो गई। छह गेंद में तीन रन के बाद अब भारत को एक गेंद में तीन रन चाहिये थे और शिखा पांडे एक ही रन बना सकी। मिताली दूसरे छोर पर यह ड्रामा देखती रह गई।
Fifty up for Smriti Mandhana!
— ICC (@ICC) March 9, 2019
The India captain is leading from the front as she brings up her ninth T20I half-century in Guwahati.
The hosts are 78/2 after 11 overs, and they need 42 more runs to win. #INDvENG LIVE 👇https://t.co/Cqn8uw8AVf pic.twitter.com/7EiWfyJuMo
इससे पहले कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना ने 39 गेंद में 58 रन बनाये जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 119 रन बनाये। टैमी ब्यूमोंट और डेनियले वियाट ने 51 रन की साझेदारी की। भारत को पहले मैच में 41 रन और दूसरे में पांच विकेट से पराजय झेलनी पड़ी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IND vs ENG Women 3rd T20 INDw vs ENGw INDw vs ENGw 3rd T20 ind vs eng womens t20 live score Smriti Mandhana Smriti Mandhana Fifty women cricket live india vs england mithali raj india vs england womens live score danielle wyatt india vs england womens t20 live score womens cricket t20 live score womens cricket live score ind vs eng womens t20 india vs england women t20 india women vs england women live india england womens cricket live score india w vs england w t20 women india vs england