VIDEO: भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका, इंग्लैंड दौरे के बाद धोनी लेंगे संन्यास!
मंगलवार को हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। हालांकि मैच के बाद मैदान पर कुछ ऐसा वाकया देखने को मिला कि भारतीय फैन्स के होश उड़ गए, दरअसल धोनी के संन्यास लेने की अफवाह ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी।

मंगलवार को हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। जो रूट और कप्तान इयोन मोर्गन के बीच तीसरे विकेट के लिए हुए 188 रनों की भागीदारी ने मैच को भारत से दूर कर दिया।
हालांकि मैच के बाद मैदान पर कुछ ऐसा वाकया देखने को मिला कि भारतीय फैन्स के होश उड़ गए, दरअसल धोनी के संन्यास लेने की अफवाह ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी।
इसे भी पढ़ें: दुनिया की सबसे खूबसूरत खिलाड़ी स्मृति मंधाना के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेस भी भरती हैं पानी, देखें Bold तस्वीरें
मैच समाप्त होने के बाद ड्रेसिंग रूम लौटते वक्त महेंद्र सिंह धोनी को अंपायर से बॉल लेते देखा गया। इसने फैन्स के मन में संदेह हुआ कि कहीं धोनी हार से दुखी होकर क्रिकेट को अलविदा तो नहीं कहने वाले हैं।
Here's the video of the MS Dhoni taking the ball from umpires after the game. #ENGvIND pic.twitter.com/C14FwhCwfq
— Sai Kishore (@KSKishore537) July 17, 2018
Dhoni did this only to shift focus of journos
— urstrulyKajal🇮🇳 (@BanarasiBasanti) July 17, 2018
Ab kiski ko nahi padi ki series haar gaye....Sab lage pade ki Dhoni ne kyu ball li....Masterstroke!!! pic.twitter.com/7RjpLV3rmR
धोनी का अंपायर से बॉल लेने वाला वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने ट्वीट करने शुरू कर दिए। बता दें कि इस सीरीज में विषम परिस्थतियो में कई बार टीम इंडिया को संकट से निकालने वाले महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करते हुए आत्मविश्वास में नजर नहीं आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: #ENGvIND: धोनी की पारी ने मुझे 36 रनों की 'बदनाम' पारी की याद दिला दी, एक क्लिक में जानें पूरा मामला
इस सीरीज के दूसरे वनडे में धोनी ने 58 गेंदों में 37 रनों की बेहद धीमी पारी खेली थी. जिसके बाद दर्शकों ने उनकी इस पारी के लिए काफी आलोचना की थी। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में भी धोनी 66 गेंदों में 42 रन ही बना पाए, जिससे टीम इंडिया बड़ा लक्ष्य नहीं बना पाई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App