ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा- अगर रोहित शर्मा ने ऐसा किया, तो मैं उसके टीम में आ जाऊंगा
भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में जारी तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 63 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच कुछ नोकझोंक भी हुई।

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में जारी तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 63 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच कुछ नोकझोंक भी हुई। रोहित जब बल्लेबाजी कर रहे थे। उस दौरान स्टंप माइक में सुना गया कि टिम पेन विकेट के पीछे से उनका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे।
IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा 17वां टेस्ट शतक, बनाए कई रिकॉर्ड
जानें पूरा मामला
बल्लेबाजी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने रोहित शर्मा से कहा कि मुंबई के कप्तान अगर वह इस बॉल पर छक्का मारते हैं तो वह उसकी टीम में शामिल हो जाएंगे। उस समय रोहित के साथ अजिंक्य रहाणे क्रीज पर थे।
"If Rohit hits a six here I'm changing to Mumbai" 😂#AUSvIND pic.twitter.com/JFdHsAl84b
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 27, 2018
पेन ने आगे कहा कि यह मेरे, राजस्थान रॉयल्स और भारतीयों के बीच एक टॉस है, और अगर रोहित यहां छक्का मारते हैं, तो मैं मुंबई टीम में आ जाऊंगा। बता दें कि आईपीएल में टिम पेन राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले रहे हैं जबकि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं।
बतातें चलें कि पर्थ में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान टिम पेन ने मुरली विजय से पूछा था कि क्या वह एक व्यक्ति के रूप में अपने कप्तान विराट कोहली को पसंद करते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- भारत ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट रोहित शर्मा टिम पेन बॉक्सिंग डे टेस्ट भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया Tim Paine Rohit Sharma IPL 2019 IND vs AUS Melbourne Test Rohit Sharma vs Tim Paine Rajasthan Royals Mumbai Indians MI RR IND vs AUS Video Australia IND vs AUS Live Score IND vs AUS 3rd Test India vs Australia Boxing Day Test India vs Australia 2018