IND vs AUS: रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चौथा वनडे मैच खेला जा रहा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चौथा वनडे मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 334 रन बनाए।
334 का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 27 ओवर में 3 विकेट खोकर 158 रन बना चुकी है। पंड्या (14) और केदार (07) रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित ने आज अपने 65 रनों की पारी में 5 छक्का जड़ते ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए।
रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 42 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा का यह 27 वनडे मैच है। इन 27 मैचो में रोहित 50 छक्के लगाकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा मोर्गन ने 43 मैच में 39 छक्के लगा कर चुके है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App