VIDEO: रोहित शर्मा ''डिविलियर्स-गेल'' से निकले आगे, लेकिन सहवाग से रह गए पीछे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला कुछ खास तो नहीं चला लेकिन उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। इतना ही नहीं रोहित ने अपनी आक्रामक बैटिंग से एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

India vs Australia (IND vs AUS) Test Series 2018:
ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला कुछ खास तो नहीं चला लेकिन उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया।
इतना ही नहीं रोहित ने अपनी आक्रामक बैटिंग से एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने 61 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल थे।
इसे भी पढ़ें: शादी में रविन्द्र जडेजा को गिफ्ट में मिली थी 1 करोड़ की AUDI, तस्वीरों में जानें कौन हैं उनकी वाइफ
रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और शेन वॉटसन को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि रोहित वीरन्द्र सहवाग (Virender Sehwag) का एक रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।
साल 2018 में अब तक रोहित शर्मा 74 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले उन्होंने 2017 में 65 छक्के लगाए थे। यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब रोहित छक्के लगाने के मामले में सबसे आगे हैं।
Before his dismissal a short time ago, Rohit Sharma produced this glorious six over cover!#AUSvIND | @MastercardAU pic.twitter.com/DVj8SoPwPk
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2018
सहवाग से रह गए पीछे
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट पारी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली, हालांकि वह वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके। बता दें कि साल 2003 में सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में पांच छक्के ठोके थे, जबकि 2008 में सचिन ने एक पारी में तीन छक्के लगाए थे।
डिविलियर्स, क्रिस गेल को पीछे छोड़ा
रोहित शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।
कैलेंडर ईयर में तीनों फॉर्मेट में रोहित शर्मा ने साल 2018 में अबतक 74 छक्के लगाए हैं जबकि साल 2017 में 65 छक्के लगाए थे। वहीं दूसरी तरफ एबी डिविलियर्स ने साल 2015 में 63 छक्के, शेन वॉटसन ने साल 2011 में 57 छक्के लगाए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2018 एडिलेड टेस्ट भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया रोहित शर्मा रोहित शर्मा रिकॉर्ड वीरन्द्र सहवाग India vs Australia Test Series 2018 Adelaide Test Rohit Sharma Rohit Sharma Records Rohit Sharma Sixes Records Virender Sehwag AB de Villiers Chris Gayle Shane Watson india vs Australia ind vs