VIDEO: ऋषभ पंत ने बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी भी नहीं कर पाए थे यह कमाल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शनिवार को भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

India vs Australia (IND vs AUS) 1st Test, Day 3:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शनिवार को भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhon) के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अबतक कुल छह कैच पकड़ चुके हैं। उन्होंने इस मामले में धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बता दें कि पंत ने किसी टेस्ट मैच की पारी में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
इसे भी पढ़ें: ISL 2018: घर में केरला ब्लास्टर्स की तीसरी हार, पुणे सिटी ने 1-0 से हराया
Jasprit Bumrah provided India with a wicket early in the day! 👌🏻
— SPN- Sports (@SPNSportsIndia) December 8, 2018
Can India bowl the Aussies out with a lead in hand?
1st Test LIVE on SONY SIX and SONY TEN 3 (also in HD).#ChhodnaMat #AUSvIND #SPNSports pic.twitter.com/hYi7N5OOVf
इससे पहले धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 में वेलिंग्टन टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 कैच पकड़े थे। ऋषभ पंत ने मैच के तीसरे दिन मिशेल मार्श, ट्रेविस हेड और जोश हेजलवुड का कैच लपका जबकि दूसरे दिन उन्होंने उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब और टिम पेन का कैच पकड़ा था।
बताते चलें कि एक पारी में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के वसीम बारी, इंग्लैंड के बॉब टेलर, न्यूजीलैंड के इयान स्मिथ और वेस्ट इंडीज के रिडली जैकब्स के नाम है। इन सभी ने पारी में सात कैच पकड़े थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2018 ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट India vs Australia Test Series 2018 Rishabh Pant Mahendra Singh Dhoni MS Dhoni India vs Australia Adelaide Test rishabh pant equals dhoni record Rishabh Pant Record Dhoni Record IND vs AUS India vs Australia 2018 ind vs aus live