Australia vs India 2019 ODI Series: आंकड़े और रिकॉर्ड पर एक नजर, धोनी इस बड़ी उपलब्धि से एक रन दूर
ऑस्ट्रेलिया में एक ऐतिहासिक टेस्ट श्रृंखला जीतने के बाद भारत शनिवार को अपने पहले द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला जीतने के साथ दौरे को समाप्त करना चाहेगा। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एकदिवसीय श्रृंखला में सभी प्रमुख आंकड़ें और संख्याओं पर एक नजर।

ind vs aus odi series records:
ऑस्ट्रेलिया में एक ऐतिहासिक टेस्ट श्रृंखला जीतने के बाद भारत शनिवार को अपने पहले द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला जीतने के साथ दौरे को समाप्त करना चाहेगा। टीम इंडिया ने 2016 में केवल एक बार ऑस्ट्रेलिया में एक द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला खेली है, जिसे उन्होंने 4-1 के अंतर से गंवाया था। इस श्रृंखला की जीतकर भारत की नजरें आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर एक बनने पर भी होगी। इस समय भारत इंग्लैंड के बाद रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है। इस सीरीज के दौरान कई खिलाड़ी कुछ बड़े रिकॉर्ड भी बनाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एकदिवसीय श्रृंखला में सभी प्रमुख आंकड़ें और संख्याओं पर एक नजर:
1. साल 2018 में एमएस धोनी ने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। यह धोनी के लिए वनडे क्रिकेट में बिना अर्धशतक के केवल दूसरा कैलेंडर वर्ष है। धोनी ने 2018 में 42* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 13 पारियों में 275 रन बनाए हैं। वह 2004 में एकदिवसीय मैच में भी एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे।
2. ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले 20 वनडे मैचों में केवल तीन मैच जीते हैं। इन 20 मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 15 में हार का सामना करना पड़ा जबकि बाकी बिना परिणाम के समाप्त हुए हैं। इन 20 एकदिवसीय मैचों में से ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में आठ मैच खेले, जिनमें से केवल दो में उन्होंने जीत दर्ज की है।
3. रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय प्रारूप में सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी औसत 102.16 का है। इस दौरान रोहित ने सात वनडे पारियों में तीन शतकों और 99 के स्कोर के साथ 613 रन बनाए हैं।
4. विराट कोहली का पिछले तीन कैलेंडर वर्षों के पहले वनडे में बल्लेबाजी औसत 108.33 का है। 2016 के पहले वनडे में कोहली ने 91 रन बनाए और 2017 और 2018 के पहले वनडे में क्रमशः 122 और 112 रन बनाए थे।
5. शिखर धवन अबतक अपने वनडे करियर में 4935 रन बनाए हैं। इस सीरीज़ में 65 रन बनाते ही धवन वनडे क्रिकेट में सबसे तेज पांच हज़ार से रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।
6. एमएस धोनी को भारत के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ एक रन की आवश्यकता है। उन्होंने अबतक 9999 रन बनाए हैं। धोनी ने अपने एकदिवसीय करियर में 10173 रन बनाए हैं जिसमें अफ्रीका इलेवन के खिलाफ 2007 में एशिया एकादश के लिए बनाए गए 174 रन शामिल हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज एमएस धोनी भारत ऑस्ट्रेलिया वनडे रिकॉर्ड IND vs AUS ODI Series records India vs Australia IND vs AUS AUS vs IND ODI Series India vs Australia First ODI Ind vs Aus ist ODI India vs Australia 2019 MS Dhoni Virat Kohli Rohit Sharma Shikhar Dhawan MS Dhoni 10000 ODI Run Shikhar Dhawan 5000 ODI run