IND vs AUS: भारत ने दिया 323 रनों का लक्ष्य, ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट गिरे
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 2018) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी 307 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 323 रनों का लक्ष्य मिला है।

India vs Australia (IND vs AUS) 1st Test, Day 4:
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 2018) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी 307 रनों पर सिमट गई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 323 रनों का लक्ष्य मिला है।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय ट्रेविस हेड 11 रन और शॉन मार्श 31 रन बनाकर नाबाद हैं।
ऑस्ट्रेलिया अब भी लक्ष्य से 219 रन पीछे है। जबकि भारत को जीत के लिए सिर्फ 6 विकेट चाहिए। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने ने दो-दो विकेट झटके। भारत की ओर से दूसरी पारी में भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने सबसे अधिक 71 रन जबकि अजिंक्य रहाणे ने 70 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट जबकि मिशेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए। इससे पहले भारत के पहली पारी के 250 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 235 रनों पर आउट हो गई थी। जिसके आधार पर भारत को 15 रनों की बढ़त मिली।
Shaun Marsh and Travis Head steady the proceedings in the final session as they take Australia to 104/4 at stumps on Day 4.#AUSvIND SCORECARD ⬇️https://t.co/sCMk42Mboc pic.twitter.com/QaJP2JofgB
— ICC (@ICC) December 9, 2018
Ravichandran Ashwin provides India with their first breakthrough, sending Aaron Finch back for 11 right before tea on Day 4.
— ICC (@ICC) December 9, 2018
Australia are 28/1 and they need 295 more to win.#AUSvIND LIVE 👇https://t.co/sCMk42Mboc pic.twitter.com/d2mZaMGwhy
That's a wrap to the Indian innings. Nathan Lyon picks up 6. Rahane 70, Pujara 71. Australia require 323 to win #AUSvIND pic.twitter.com/5FKsdEm3Vb
— BCCI (@BCCI) December 9, 2018
भारत ने दूसरी पारी में बनाए 307 रन
चेतेश्वर पुजारा (71) और अजिंक्य रहाणे (70) के शानदार पारियों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में 307 रन बनाए। भारत ने सुबह तीन विकेट पर 151 रन से आगे खेलना शुरू किया तथा पहले सत्र में अच्छी तरह से अपनी पारी आगे बढ़ाई।
भारत ने 77वें ओवर में 200 रन पूरे किए और पुजारा ने 140 गेंदों पर अपना 20वां अर्धशतक पूरा किया। रहाणे ने हालांकि एक छोर संभाले रखा और 111 गेंदों पर अपना 16वां अर्धशतक पूरा किया। पुजारा और रहाणे के अलावे ऋषभ पंत ने 16 गेंदों में 28 रन, केएल राहुल ने 44, मुरली विजय 18 और कप्तान विराट कोहली ने 34 रन बनाए।
प्लेइंग इलेवन
भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान, विकेटकीपर), मार्कस हैरिस, एरॉन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, शॉन मार्श, पीटर हैंडस्कॉम्ब, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2018 एडिलेड टेस्ट भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर India vs Australia Test Series 2018 Adelaide Test IND vs AUS india vs Australia ind vs aus live score india vs Australia 1st Test india vs Australia Test Live india vs Australia Live Score ind vs aus 1st Test day 4 ind vs aus match ind vs aus live live cricket score live match score ind au