IND vs AUS 5th ODI 2019: रोहित शर्मा ने की सौरव गांगुली की बराबरी, सचिन-धोनी को पीछे छोड़ा
IND vs AUS 5th ODI 2019: भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें और आखिरी वनडे मैच में एकदिवसीय क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। विराट कोहली, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद ऐसा करने वाले वह नौवें भारतीय बल्लेबाज हैं।

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें और आखिरी वनडे मैच में एकदिवसीय क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। विराट कोहली, सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद ऐसा करने वाले वह नौवें भारतीय बल्लेबाज हैं।
रोहित ने ऐसा करने के लिए 200 पारियां ली हैं, जो सौरव गांगुली के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज के मामले में तीसरे नंबर पर है। इससे पहले विराट कोहली ने 8000 रन 175 पारियों में जबकि एबी डिविलियर्स 182 ने पारियों में बनाए थे।
विराट कोहली के गाल खींचने के बाद अनुष्का शर्मा ने किया कुछ ऐसा, वायरल VIDEO ने सबको बनाया दीवाना
India's @ImRo45 reaches 8,000 ODI runs! 🙌
— ICC (@ICC) March 13, 2019
He makes it to the mark in his 200th ODI innings - the joint-third fastest to the mark alongside @SGanguly99! #INDvAUS pic.twitter.com/mNo1Zq0iD7
इतना ही नहीं इसके साथ ही रोहित शर्मा सबसे तेज आठ हजार रन बनाने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। सचिन ने जहां 210 परियों में यह कारनामा किया था वहीं धोनी इस मुकाम तक 214 पारियों में पहुंचे थे।
रोहित शर्मा के सबसे तेज 6000 रन
इसके अलावे रोहित शर्मा पारी के दौरान 13 रन बनाते ही एकदिवसीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 6000 रन भी पूरे किए। वह इस तरह ओपनर के रूप में 6000 वनडे रन बनाने वाले केवल 4वें भारतीय और 17वें खिलाड़ी बन गए। रोहित ने सबसे तेज 121 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।
उन्होंने इस तरह हाशिम अमला के 123 पारियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित और अमला से पहले सबसे तेज 6000 वनडे रन का रिकॉर्ड 133 पारियों में सचिन तेंदुलकर के नामा था। उनके सलामी जोड़ीदार सौरव गांगुली ने 143 पारियों में सलामी बल्लेबाज के रूप में 6000 एकदिवसीय रन पूरे किए थे।
8000 वनडे रन बनाने के लिए सबसे कम पारी
175 विराट कोहली
182 एबी डिविलियर्स
200 सौरव गांगुली/ रोहित शर्मा
203 रौस टेलर
210 सचिन तेंदुलकर
211 ब्रायन लारा
214 एमएस धोनी
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IND vs AUS 5th ODI 2019 Rohit Sharma Rohit Sharma 8000 ODI runs Rohit Sharma third fastest to 8000 ODI runs Virat Kohli Sourav Ganguly Sachin Tendulkar MS Dhoni AB de Villiers Hashim Amla Rohit Sharma records india vs australia 5th odi ind vs aus 5th odi 5th odi ind vs aus feroz shah kotla india australia 5th odi ind vs aus 5th odi 2019 5th odi date india vs australia 5th odi tickets ind aus 5th odi 5 odi ind vs aus india vs australia 5th odi match date aus vs ind 5th odi 2019 5th odi indi