IND vs AUS 4th ODI 2019: जसप्रीत बुमराह ने आखिरी बॉल पर जड़ा शानदार छक्का, देखने वाला था कप्तान कोहली का रिएक्शन, देखें VIDEO
IND vs AUS 4th ODI 2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मैच में जसप्रीत बुमराह ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी आश्चर्यचकित कर दिया। यह घटना भारतीय पारी की अंतिम गेंद पर हुई जब उन्होंने पैट कमिंस के गेंद पर शानदार छक्के जड़ दिया।

मोहाली के पीसीए स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे एकदिवसीय मैच से पहले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 47 मैचों में 2.20 की औसत से 11 रन बनाए रन बनाए थे, जिसमें से 10 रन एक ही मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ 2017 में कोलकाता में ईडन गार्डन में बनाया था। इस मैच में छह रन बनाए और यह उनका दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।
IND vs AUS 4th ODI 2019: रोहित शर्मा-शिखर धवन ने सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मैच में जसप्रीत बुमराह ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी आश्चर्यचकित कर दिया। यह घटना भारतीय पारी की अंतिम गेंद पर हुई जब उन्होंने पैट कमिंस के गेंद पर शानदार छक्के जड़ दिया। बुमराह के इस शॉट को देखकर न केवल प्रशंसक, बल्कि भारतीय कप्तान विराट कोहली भी खुशी से झूम उठे।
बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में शिखर धवन के 16वें वनडे शतक और रोहित शर्मा के 95 रनों की बदौलत 358 रन बनाए। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और सपाट बल्लेबाजी विकेट पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले तीन वनडे मैचों में फ्लॉप रहे भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दी।
Watch Jaspreet #Bumrah six !#CricketMeriJaan #INDvsAUS @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/iE6AHF7tqk
— Cricket News Hindi (@IplExpress) March 10, 2019
रोहित ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना 40वां अर्धशतक बनाया। शिखर धवन ने 143 रनों की पारी खेली जो उनका वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर भी है। बता दें कि भारत ने 27वीं बार वनडे क्रिकेट में 350 रन का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IND vs AUS 4th ODI 2019 Jasprit Bumrah Virat Kohli Jasprit Bumrah last ball six Virat Kohli reaction Virat Kohli reaction on Bumrah six India vs Australia 2019 Australia Cricket Team Indian Cricket Team india vs australia 4th odi 2019 shikhar dhawan mohali stadium mohali 4th odi india vs australia india australia 4th odi punjab cricket association stadium india vs australia 4th odi mohali stadium records mohali cricket stadium records mohali pitch report mohali cricket stadium mohali weat