IND vs AUS 3rd ODI: चीते की चाल, बाज की नजर और धोनी पर कभी संदेह नहीं करते, सचिन-विराट के क्लब में हुए शामिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में शुक्रवार को भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने इस सीरीज का लगातार तीसरा अर्धशतक जड़कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। इस दौरान धोनी सचिन तेंदुलकर, भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्लब में भी शामिल हो गए।

IND vs AUS 3rd ODI MS Dhoni:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में शुक्रवार को भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने इस सीरीज का लगातार तीसरा अर्धशतक जड़कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
एमएस धोनी ने 74 गेंदों पर अपना 70वां वनडे अर्धशतक लगाया। जिसमें 3 चौके शामिल थे। इसके साथ ही धोनी के नाम एक उपलब्धि भी दर्ज हो गया। दरअसल ऑस्ट्रेलिया की धरती पर धोनी वनडे क्रिकेट में एक हजार रन पूरे करने वाले भारत के चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
FIFTY!@msdhoni in 2019
— BCCI (@BCCI) January 18, 2019
Matches: 3 ✔️
50s: 3✔️
Average: 150 plus✔️#AUSvIND #TeamIndia pic.twitter.com/uyJQAvmKe7
IND vs AUS 3rd ODI: युजवेंद्र चहल ने 6 विकेट लेकर रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले खिलाड़ी
धोनी को ऑस्ट्रेलिया में एक हजार रन पूरे करने के लिए महज 34 रनों की जरुरत थी। और उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान इस कारनामे को अंजाम दिया। बता दें कि इससे पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वनडे क्रिकेट में 1,000 रन बना चुके हैं।
बताते चलें कि यह पांचवीं बार है जब एमएस धोनी ने भारत से बाहर तीन या अधिक वनडे 50 रन बनाए हैं। इससे पहले आखिरी बार उन्होंने जनवरी 2014 में न्यूजीलैंड में बनाया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- MS Dhoni MS Dhoni Fifty MS Dhoni continuously 3rd Fifty MS Dhoni 1000 run in aus sachin tendulkar virat kohli rohit sharma melbourne odi ind vs aus india vs australia 3rd odi ind vs aus 3rd odi 3rd odi ind vs aus india vs australia 3rd odi live india australia 3rd odi aus vs ind 3rd odi india vs australia 3rd odi live cricket ind aus 3rd odi ind vs aus dream 11 ind vs aus 3rd odi live australia vs india 3rd odi india vs australia 3rd odi live match online एमएस धोनी सच�