IND vs AUS 3rd ODI 2019: 41वें वनडे शतक के साथ क्रिकेट के आसमान पर छाए विराट कोहली, ''भगवान'' से बस कुछ कदम दूर
IND vs AUS 3rd ODI 2019: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अपना 41वां एकदिवसीय शतक लगाया। इस पारी के दौरान 95 गेंदों पर 123 रन बनाए। जिसमें 16 चौके और 1 छक्के शामिल थे। इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के एक और रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

IND vs AUS 3rd ODI 2019 Virat Kohli 41st ODI Century
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अपना 41वां एकदिवसीय शतक लगाया। इस पारी के दौरान 95 गेंदों पर 123 रन बनाए। जिसमें 16 चौके और 1 छक्के शामिल थे। अब कोहली के नाम भारतीय सरजमीं पर भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे में सबसे अधिक शतक हैं। यह रिकॉर्ड पहले सचिन तेंदुलकर के नाम था।
Another day, another @imVkohli century! 💯
— ICC (@ICC) March 8, 2019
Number 41 in ODIs, his 25th in a chase! Unreal. #INDvAUS pic.twitter.com/ejTxRKh6h6
विराट कोहली का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8वां एकदिवसीय शतक था और 2019 का तीसरा, संयोग से विराट के ये सभी तीन शतक ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ आए हैं। भारत के कप्तान के रूप में कोहली का यह 19वां शतक है। इससे पहले इस पारी के दौरान विराट कोहली 27 रन बनाते ही मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और एमएस धोनी के बाद 4000 एकदिवसीय रन बनाने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने।
बता दें कि एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वालों की लिस्ट में कोहली दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली (41 शतक) अब सचिन तेंदुलकर (49) के सर्वाधिक वनडे शतक से केवल 8 शतक पीछे है। कोहली के अब 18 एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में 5 शतक हो गए हैं।
Back to back centuries for the Run Machine. This is his 41st ODI 💯
— BCCI (@BCCI) March 8, 2019
Live - https://t.co/DQCJoMdrym #INDvAUS pic.twitter.com/M0lI93P5Q5
225 वनडे के बाद सबसे अधिक शतक
41 विराट कोहली
27 हाशिम अमला (174 वनडे)
25 एबी डिविलियर्स
23 सचिन तेंदुलकर
22 रोहित शर्मा
21 सौरव गांगुली
वनडे में करियर की उच्चतम बल्लेबाजी औसत (100+ पारी):
62.13 माइकल बेवन (पारी 102)
60.08 विराट कोहली (पारी 217)
56.88 विवयन रिचर्ड्स (पारी 100)
56.73 हाशिम अमला (पारी 108)
54.90 माइकल हसी (पारी 107)
54.56 एबी डिविलियर्स (पारी 192)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IND vs AUS 3rd ODI 2019 Virat Kohli Virat Kohli 41st ODI Century Virat Kohli 41st ODI hundred Virat Kohli Century Virat Kohli ODI Century Virat Kohli Century Records Sachin Tendulkar most ODI Century Ranchi ODI Indian Captain Records Cricket Records 4000 ODI Runs as Captain Hashim Amla AB de Villiers Sachin Tendulkar Rohit Sharma Sourav Ganguly Ms dhoni Australia Ranchi Mohammad Azharuddin India vs Australia 3rd ODI India vs Australia India vs Australia 2019 IND vs AUS AUS vs IND aust