VIDEO: फिर अंगद की तरह अड़े विराट कोहली, सौरव गांगुली-अजहरूद्दीन की कर ली बराबरी
भारतीय कप्तान विराट और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत को 172/3 रनों पर पहुंचा दिया है। 82 रन बनाने के साथ ही विराट ने सौरव गांगुली और अजहरूद्दीन के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।

India Vs Australia (IND vs AUS) 2nd Test:
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत को 172/3 रनों पर पहुंचा दिया है। टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 154 रन पीछे है।
इससे पहले ईशांत शर्मा के चार विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 326 रनों पर सिमट गई। एक समय पहली पारी में भारत बहुत ही खराब स्थिति में था, क्योकि उसके दोनों ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय और लोकेश राहुल 8 रन के भीतर ही पवेलियन लौट चुके थे।
A very well deserved half century for the Indian Skipper.
— BCCI (@BCCI) December 15, 2018
This is his 20th in Test cricket #AUSvIND pic.twitter.com/5Q8j05G6kX
इसे भी पढ़ें: Saina Nehwal Wedding : दिलचस्प है साइना नेहवाल पी. कश्यप की लव स्टोरी
इसके बाद कप्तान कोहली ने मोर्चा संभाला, उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (103 गेंदों पर 24) के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। फिर इसके बाद विराट कोहली अबतक अजिंक्य रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 30.4 ओवरों में 90 रन जोड़ चुके हैं।
The India skipper in ominous touch as he brings up his fifty.#AUSvIND | @Domaincomau pic.twitter.com/9r0KC5DSkX
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 15, 2018
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कोहली 82 और रहाणे 51 रन बनाकर खेल हैं। इस पारी के दौरान कोहली ने 109 गेंदों में छह चौके लगाते हुए अपना 20वां टेस्ट अर्धशतक भी लगाया। हालांकि अब उसकी नजर शतक लगाने पर होगी।
अपनी पारी के दौरान कोहली ने 181 गेंदों का सामने करते हुए अबतक 82 रन बना चुके हैं जिसमें 9 चौके शामिल है। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान विराट ने सौरव गांगुली, अजहरूद्दीन जैसे भारतीय कप्तानों की बराबरी भी की।
विराट बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 59 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही है। जिन्होंने 82 अर्धशतक लगाए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App