IND vs AUS 2nd ODI: शॉन मार्श ने ठोका तूफानी शतक, आंकड़ें जानकर हैरान रह जाएंगे
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श ने मंगलवार को भारत के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना सातवां वनडे शतक लगाया। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 123 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्के की मदद दे 131 रन बनाए।

IND vs AUS 2nd ODI:
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शॉन मार्श ने मंगलवार को एडिलेड में खेले जा रहे भारत के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना सातवां वनडे शतक लगाया। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 123 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्के की मदद दे 131 रन बनाए।
शॉन मार्श का पिछले आठ वनडे मैचों में यह चौथा शतक है और जून के इंग्लैंड के एक दिवसीय दौरे की शुरुआत के बाद से इस प्रारूप में उनका औसत 66.67 का रहा है। भारत के खिलाफ मार्श का यह दूसरा शतक है। शॉन मार्श ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पिछले आठ वनडे मैचों 131, 24, 101, 8, 22, 106, 54 और नाबाद 100 रन के स्कोर बनाए हैं।
Century for Marsh! 👏
— ICC (@ICC) January 15, 2019
It's his seventh in ODIs, and it's helped Australia cross 200 with nine overs left.
Australia 214/5. #AUSvIND LIVE ⬇️https://t.co/cU6nhMe2xE pic.twitter.com/9uJiq7K1sc
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत (ODI) में उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर:
शॉन मार्श अपनी 131 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ ही भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे मैचों में उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर के मामले में पांचवें नंबर पर आ गए हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जार्ज बेली इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं, उन्होंने साल 2013 में नागपुर में भारत के खिलाफ 156 रन बनाए थे।
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए (ODI) में उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर:
156 जार्ज बेली, नागपुर, 2013
149 स्टीव स्मिथ, पर्थ, 2016
140* रिकी पोंटिंग, जोबर्ग, 2003
133 *मार्क वॉ, पुणे, 2001
131 शॉन मार्श, एडिलेड, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया शॉन मार्श शॉन मार्श शतक शॉन मार्श की पिछली 8 पारियां एडिलेड वनडे Shaun Marsh Shaun Marsh century India vs Australia IND vs AUS Shaun Marsh ODI century Shaun Marsh 7th ODI century Shaun Marsh last 8 innings Adelaide ODI india vs australia 2nd odi ind vs aus 2nd odi adelaide oval 2nd odi india vs australia india vs australia 2019 2nd