IND vs AUS 2nd ODI 2019: सुरक्षा घेरा तोड़कर धोनी से मिलने बीच मैदान पर पहुंचा दर्शक, देखें VIDEO फिर धोनी ने उसे कैसे दौड़ाया
IND vs AUS 2nd ODI 2019: महेंद्र सिंह धोनी का विकेटों के बीच दौड़ में कोई सानी नहीं और मंगलवार को उनकी यह तेजी मैदान पर तब काम आयी जब उन्होंने एक प्रशंसक को चकमा देने की कोशिश की जो सुरक्षा चक्र तोड़कर इस पूर्व कप्तान को गले लगाने के लिये मैदान पर पहुंच गया था।

नागपुर। महेंद्र सिंह धोनी का विकेटों के बीच दौड़ में कोई सानी नहीं और मंगलवार को उनकी यह तेजी मैदान पर तब काम आयी जब उन्होंने एक प्रशंसक को चकमा देने की कोशिश की जो सुरक्षा चक्र तोड़कर इस पूर्व कप्तान को गले लगाने के लिये मैदान पर पहुंच गया था। धोनी ने इस व्यक्ति को गले लगाया लेकिन इससे पहले उन्होंने उसे काफी दौड़ाया।
दूसरे वनडे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू होने पर यह 37 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज विकेट के पीछे खड़ा था, तभी एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर आ गया और उसने धोनी को गले लगाने की कोशिश की।
That's how he reacts with his fan, Craziness overloaded. Captain Cool for a reason. No Attitude, No show off, No Head weight That's Thala for you... #Dhoni #MSDhoni pic.twitter.com/yKGmEnDSUJ
— Muthu Balaji (@imMB23) March 5, 2019
धोनी ने मुस्कराते हुए कुछ समय तक उस प्रशंसक को दौड़ाया और इस बीच भारतीय टीम के उनके साथी इस क्षण का आनंद लेते रहे। प्रशंसक भी धोनी के पीछे दौड़ता रहा और आखिर में उन्हें गले लगाने में सफल रहा। इस प्रशंसक ने धोनी के पांव भी छुए और आखिर में सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर बाहर ले आये।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- MS Dhoni Dhoni Fan Fan IND vs AUS 2nd ODI 2019 India vs Australia 2019 Indian Cricket Team india vs australia 2nd odi 2019 india vs australia 2nd odi cricket score cricket live india vs australia live score ind vs aus odi 2019 india australia 2nd odi india vs australia 2nd odi ind vs aus 2nd odi 2019 live score ind vs aus 2nd odi 2019 live live streaming of india vs australia भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया एमएस धोनी धोनी फैन वन�