IND vs AUS 2019: पहली बार भारतीय टीम में चयन के बाद भावुक हुए मयंक मार्कंडेय, कहा- मैं खुद को वास्तव में..
IND vs AUS 2019: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला के लिए भारत के 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर दो टी20 और पांच एकदिवसीय मैच खेलेगी। 21 वर्षीय लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल श्रृंखला के लिए चुना गया है। टीम में चयन होने के बाद मयंक मार्कंडेय ने मीडिया से बात की है।

IND vs AUS 2019 Mayank Markande
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला के लिए भारत के 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर दो टी20 और पांच एकदिवसीय मैच खेलेगी।
21 वर्षीय लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल श्रृंखला के लिए चुना गया है। मार्कंडेय का जब टीम में चयन हुआ तब वह इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत 'ए’ के लिए खेल रहे थे और मैच के तीसरे दिन 31 रन देकर पांच विकेट लिए थे।
NZ vs BAN 2nd ODI: मार्टिन गुप्टिल का शानदार शतक, न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराया
टीम में पहली बार चुने जाने पर मयंक मार्कंडेय खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। टीम में चयन होने के बाद मयंक मार्कंडेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नेशनल टीम में चयन होना किसी भी खिलाड़ी के क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। सच कहूं, तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। मैंने कभी नहीं सोचा था, कि मैं इतनी जल्दी नेशनल टीम में शामिल हो पाऊंगा। मैं खुद को वास्तव में भाग्यशाली मानता हूँ।
मार्कंडेय ने आगे बताया कि रोहित शर्मा के साथ भारतीय ड्रेसिंग रूम साझा करना विशेष होगा। उन्होंने मुझे आईपीएल के दौरान काफी प्रेरित किया था। मैं आईपीएल के दौरान हमेशा उनसे बात करता रहता था। रोहित को इस खेल की काफी समझ है, इसलिए मैं हमेशा उनसे जितना संभव हो सीखने की कोशिश करता हूं।
बता दें कि मयंक मार्कंडेय ने पिछले साल आईपीएल में डेब्यू करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा, जहां उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 15 विकेट लेकर सीजन का समापन किया था। घरेलू मैचों में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IND vs AUS 2019 Mayank Markande Mayank Markande Selected Indian Team Mayank Markande statement after selection India A England Lions India T20 squad Australia 2019 Australia tour of India 2019 Mumbai Indians Mayank Markande IPL rohit sharma India vs Australia 2019 India squad Australia 2019 BCCI मयंक मार्कंडेय मयंक मार्कंडेय का टीम में चयन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्र�