IND vs AUS 2019 Ist ODI Playing 11: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे, ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
IND vs AUS 2019 Ist ODI Playing 11: भारत के अपने दौरे पर टी20 सीरीज में जीत के साथ शानदार शुरुआत करने के बाद ऑस्ट्रेलिया अब मेजबान टीम के साथ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में भिड़ने को तैयार है, जिसका पहला मैच शनिवार को हैदराबाद में खेला जाएगा। आगे पढ़िए भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे मैच की संभावित प्लेइंग 11।

IND vs AUS 2019 Ist ODI Playing 11
भारत के अपने दौरे पर टी20 सीरीज में जीत के साथ शानदार शुरुआत करने के बाद ऑस्ट्रेलिया अब मेजबान टीम के साथ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में भिड़ने को तैयार है, जिसका पहला मैच शनिवार को हैदराबाद में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में जीत दिलाने में ग्लेन मैक्सवेल ने अहम भूमिका निभाई।
दूसरी ओर भारत को अंबाती रायुडू और कुलदीप यादव की वापसी के साथ एक और एकदिवसीय श्रृंखला जीतने की उम्मीद होगी। विश्व कप 2019 से पहले भारत का यह आखिरी सीरीज है। ऐसे में टीम इंडिया वर्ल्ड कप की तैयारियीं के मद्दनेजर प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव करना चाहेगी।
IND vs AUS 2019 ODI Schedule: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे, ये रही वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे मैच की संभावित प्लेइंग 11 (IND vs AUS 2019 Ist ODI Playing 11)
टीम इंडिया (IND vs AUS 2019 Ist ODI Playing 11)
भारत अपनी मजबूत प्लेइंग XI में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के साथ उतरेगा। हार्दिक पांड्या की चोट ने केदार जाधव के साथ विजय शंकर को भी टीम में शामिल होने का मौका दिया है। धवन और रोहित ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि विराट कोहली तीसरे नंबर पर फिर से आने के लिए तैयार हैं। चौथे स्थान के लिए अंबाती रायडू और केएल राहुल के बीच लड़ाई हो सकती है। हालांकि रायडू का दावा ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है।
IND vs AUS 2019 Ist ODI Squad: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे, ये रही दोनों टीमों की पूरी स्क्वॉड
ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS 2019 Ist ODI Playing 11)
टी20 में खेले जाने वाली टीम के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम कुछ बदलाव कर सकता है। आरोन फिंच के साथ एलेक्स केरी ओपनिंग कर सकते हैं। एश्टन टर्नर की जगह उस्मान ख्वाजा टीम में लौट सकते हैं जबकि मध्य क्रम की जिम्मेदारी पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस के कन्धों पर होगी।
पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 (IND vs AUS 2019 Ist ODI Playing 11)
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू/केएल राहुल, केदार जाधव, एमएस धोनी, जसप्रित बुमराह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत
पहले वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11 (IND vs AUS 2019 Ist ODI Playing 11)
एरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन कूल्टर-नाइल, झे रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ, एडम जम्पा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IND vs AUS 2019 IND vs AUS 2019 Ist ODI Playing 11 IND vs AUS 1st ODI IND vs AUS 1st ODI Dream 11 IND vs AUS 2019 Playing XI IND vs AUS AUS vs IND India vs Australia India vs Australia 2019 India vs Australia Ist ODI Playing 11 India vs Australia Ist ODI India vs Australia 2019 Ist ODI Australia Cricket Team Indian Cricket Team Rohit Sharma Virat Kohli Australia Aaron Finch Glenn Maxwell IND vs AUS 2019 ODI Schedule India vs Australia 2019 Schedule IND vs AUS 2019 Schedule India vs Austral