IND vs AUS 2019: MS धोनी सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बने, जानिए वर्ल्ड का पहला बल्लेबाज कौन है
IND vs AUS 2019: एमएस धोनी हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान एक छक्का जड़ते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम हासिल कर ली। दरअसल धोनी इस पारी के दौरान पहला छक्का जड़ते ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

MS Dhoni Most sixes for India in ODI
एमएस धोनी हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान एक छक्का जड़ते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम हासिल कर ली। दरअसल धोनी इस पारी के दौरान पहला छक्का जड़ते ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। धोनी वनडे क्रिकेट में अबतक 216 छक्के लगा चुके हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 215 छक्के के साथ भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं।
भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक छक्के:
216 एमएस धोनी*
215 रोहित शर्मा
195 सचिन तेंदुलकर
189 सौरव गांगुली
153 युवराज सिंह
131 वीरन्द्र सहवाग
धोनी ने अपने वनडे करियर में कुल 7 छक्के अफ्रीका इलेवन के खिलाफ एशिया इलेवन के लिए खेलते हुए बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पहले नंबर पर हैं। जिनके नाम कुल 351 छक्के हैं, जिनमें एशिया इलेवन, आईसीसी विश्व एकादश और पाकिस्तान के लिए लगाए गए छक्के भी शामिल हैं।
उनके बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं जिन्होंने आईसीसी वर्ल्ड इलेवन और विंडीज के लिए अब तक 351 छक्के लगाए हैं। श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या इस लिस्ट में 270 छक्के के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जिसमें एशिया इलेवन और राष्ट्रीय टीम के लिए लगाए गए छक्के भी शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली टॉप 10 में क्रमशः 195 और 190 छक्के के साथ क्रमशः दो अन्य भारतीय हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- MS Dhoni Most sixes India in ODI Rohit Sharma Shahid Afridi Sachin Tendulkar Sourav Ganguly Yuvraj Singh Virender Sehwag IND vs AUS Ist ODI IND vs AUS 2019 India vs Australia India vs Australia 2019 IND vs AUS 2019 Ist ODI India vs Australia Ist ODI India vs Australia live score IND vs AUS 2019 live score भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया धोनी पहला वनडे रोहित शर्मा