IND vs AUS 2019: कोहली बने और ''विराट'', 72 रन के साथ बना दिए कई रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
IND vs AUS 2019 2nd T20: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 38 गेंदों में 2 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली। अपनी इस शानदार पारी के साथ ही विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

IND vs AUS 2019 2nd T20 Virat Kohli
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को 72 नॉट आउट की शानदार पारी खेली बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 72 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली हालांकि उनकी ये पारी भारत को जीत नहीं दिला सकी। कोहली ने इस दौरान 38 गेंदों का सामना किया जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इसके साथ ही कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
विराट कोहली वर्तमान में क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट्स (टेस्ट+वनडे+ टी20) में 50 या उससे अधिक की औसत रखने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। विराट कोहली का इस समय टेस्ट में 53.76, वनडे में 59.51 जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय टी20 में 50.13 का शानदार औसत है। आगे पढ़े इसके अलावे भी विराट कोहली ने इस पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।
T20 में सर्वाधिक अर्धशतक (IND vs AUS 2019 2nd T20)
विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक के मामले में रोहित शर्मा के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब दोनों ही बल्लेबाजों के नाम 20-20 अर्धशतक दर्ज है। इसके अलावे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 16 अर्धशतक, क्रिस गेल और ब्रेंडन मैकुलम ने 15-15 और श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान ने 14 अर्धशतक बनाए हैं।
T20 अंतरराष्ट्रीय ने सबसे ज्यादा चौके (IND vs AUS 2019 2nd T20)
विराट कोहली के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का उपलब्धि भी दर्ज हो चुका है। कोहली 223 चौके के साथ श्रीलंकाई क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान की बराबरी कर ली है। इसके अलावे अब तक अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने 218, भारत के रोहित शर्मा ने 207 और न्यूजीलैंड के मार्टिक गप्टिल ने 200 चौके लगाए हैं।
सबसे अधिक 70 से अधिक स्कोर (IND vs AUS 2019 2nd T20)
विराट कोहली के अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक 70 से अधिक स्कोर नौ हो गए हैं। उनके बाद रोहित शर्मा के नाम पर आठ 70 से अधिक स्कोर हैं, जबकि क्रिस गेल के नाम सात हैं। इसके साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली रोहित शर्मा, युवराज सिंह, सुरेश रैना और एमएस धोनी के बाद टी20 प्रारूप में 50 से अधिक छक्के लगाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IND vs AUS 2019 2nd T20 Virat Kohli Virat Kohli Records Virat Kohli T20 Records World Record Of Virat Kohli IND vs AUS 2019 2nd T20 Australia Vs India Bengaluru T20 Match Virat Kohli T20i runs ind vs aus india vs australia ind vs aus 2nd t20 india vs australia live score ind vs aus live score aus vs ind india australia india australia live score india versus australia m. chinnaswamy stadium india vs aus india vs australia score ind vs aus live match india australia live match live matc