#INDvAFG: मुरली विजय ने बनाया ये बेहद खास रिकॉर्ड, वीरेंद्र सहवाग पर मंडराया ''गंभीर'' खतरा
हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का प्रदर्शन खास नहीं रहा लेकिन बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक टेस्ट का पहला ही दिन उनके लिए बेहद खास रहा।

हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का प्रदर्शन खास नहीं रहा लेकिन बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक टेस्ट का पहला ही दिन उनके लिए बेहद खास रहा।
विजय ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली जो उनसे पहले तक भारतीय सरजमीं पर सिर्फ दो ही विदेशी सलामी बल्लेबाज और कुल मिलाकर तीन ही ओपनर ऐसा कर चुके थे। लेकिन अब मुरली विजय ऐसा कारनामा करने वाले चौथे और तीसरे भारतीय ओपनर बन गए।
Calm, composed and stylish - @mvj888 gets to yet another classy ton. Top Knock! #TeamIndia #INDvAFG #TheHistoricFirst #Paytm pic.twitter.com/RDdTbsYfiI
— BCCI (@BCCI) June 14, 2018
दरअसल बेंगलुरु टेस्ट के पहले दिन मुरली विजय ने 153 गेंद में 105 रन बनाकर भारतीय जमीन पर तीन लगातार टेस्ट मैचों में शतक बनाने का कारनामा किया है। विजय के टेस्ट करियर का यह 12वां शतक है, इस शतक के साथ ही मुरली विजय ने विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड के एकदम करीब आ गए।
इस क्लब में एकमात्र विदेशी ओपनर इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टर कुक हैं जिन्होंने साल 2012 में भारतीय सरजमीं पर तीन लगातार टेस्ट मैचों में शतक बनाया था। मुरली विजय के इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वह सिर्फ गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ने ही नहीं बल्कि सहवाग के लगातार चार शतकों की बराबरी भी कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App