Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

ICC रैंकिंग: टीम इंडिया की बादशाहत हुई और मजबूत, ICC की तरफ से मिलेगा पुरस्कार, जानिए रैंकिंग का पूरा हाल

भारत ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखने के साथ दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पर अपनी बढ़त भी मजबूत कर ली है।

ICC रैंकिंग: टीम इंडिया की बादशाहत हुई और मजबूत, ICC की तरफ से मिलेगा पुरस्कार, जानिए रैंकिंग का पूरा हाल
X

भारत ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखने के साथ दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पर अपनी बढ़त भी मजबूत कर ली है। टेस्ट रैंकिंग की गणना से 2014-15 के परिणाम निकाल देने तथा 2015-16 से लेकर 2016-17 के परिणामों को 50 प्रतिशत ही महत्व देने के बाद भारत ने दूसरे नंबर पर काबिज दक्षिण अफ्रीका पर अपनी बढ़त 13 अंक की कर दी है।

पहले यह केवल चार अंक की थी। भारत ने 2014-15 के सत्र में ऑस्ट्रेलिया से चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला 0-2 से गंवाई थी। इससे पहले वह 2014 की गर्मियों में इंग्लैंड से 1-3 से हार गया था। इसके बाद भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। उसने 2016-17 के सत्र में 13 टेस्ट मैचों में से दस में जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़े: विराट कोहली अनुष्‍का को बर्थडे पर दे पाएंगे 'जीत का तोहफा', कोहली ने ट्विटर पर इस तरह किया बर्थडे विश

भारत के कुल अंक अब 125 हो गए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के पांच अंक कम होने कारण 112 अंक ही रह गए हैं। दक्षिण अफ्रीका हालांकि अन्य टीमों से काफी आगे है। ऑस्ट्रेलिया 106 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

उसे अपडेट के बाद चार अंक का फायदा हुआ। वह फिर से न्यूजीलैंड की जगह तीसरे स्थान पर पहुंचा जो कि तीन अप्रैल को अंतिम कट आफ तिथि में उससे आगे निकल गया था। इंग्लैंड को एक अंक का फायदा हुआ है ओर वह पांचवें स्थान पर है।

इसे भी पढ़े: IPL 2018: मुंबई इंडियंस 7 में से 5 मैच हारकर भी बन सकती है चैंपियन, पहले कर चुकी है ये करिश्मा

मिलेंगे दस लाख डालर

अंतिम कट ऑफ तिथि को तीसरे स्थान पर रहने के कारण न्यूजीलैंड ने अपने लिए 2 लाख डालर सुनिश्चित किए। भारत ने कट ऑफ तिथि पर पहले स्थान पर रहने के कारण दस लाख डालर और दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे स्थान पर रहने से पांच लाख डालर जीते।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग

देश मैच अंक

भारत 28 125

द. अफ्रीका 32 112

ऑस्ट्रेलिया 33 106

न्यूज़ीलैंड 23 102

इंग्लैंड 36 98

श्रीलंका 31 94

पाकिस्तान 17 86

बांग्लादेश 16 75

वेस्टइंडीज 22 67

जिम्बाब्वे 8 02

इनपुट-भाषा

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story