ICC T20 Ranking List : आईसीसी टी20 रैंकिंग लिस्ट
आईसीसी टी20 रैंकिंग लिस्ट : कलाई के प्रतिभाशाली स्पिनर कुलदीप यादव आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि भारत दो रैंकिंग अंक कटने के बावजूद टीम रैंकिंग में पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

आईसीसी टी20 रैंकिंग लिस्ट (ICC T20 Ranking List) : कलाई के प्रतिभाशाली स्पिनर कुलदीप यादव आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि भारत दो रैंकिंग अंक कटने के बावजूद टीम रैंकिंग में पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
कुलदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में 26 रन देकर दो विकेट लिये। भारत वह मैच चार रन से और श्रृंखला 1.2 से हार गया। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान तालिका में दूसरे स्थान पर हैं।
शीर्ष दस में भारत का कोई और गेंदबाज नहीं है। कुलदीप के स्पिन जोड़ीदार युजवेंद्र चहल छह पायदान गिरकर 17वें स्थान पर है जबकि भुवनेश्वर कुमार 18वें स्थान पर बने हुए हैं।
बल्लेबाजों में भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा तीन पायदान चढे और केएल राहुल तीन पायदान गिरे हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम शीर्ष पर हैं। रोहित सातवें नम्बर पर हैं।
राहुल दसवें जबकि शिखर धवन 11वें स्थान पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रहे विराट कोहली चार पायदान गिरकर जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाजा के साथ संयुक्त 19वें स्थान पर हैं।
लेग स्पिनर कृणाल पंड्या 39 पायदान चढकर कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 58वीं रैंकिंग पर हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन एक पायदान चढकर 12वें, रोस टेलर सात पायदान चढकर 51वें और टिम सीफर्ट 87 पायदान की छलांग लगाकर 83वें स्थान पर हैं।
ICC T20I Team Rankings (as of 11 February 2019)
ICC T20 Ranking List : Batsmen (top 20)
ICC T20 Ranking List : Bowlers (top 20)
ICC T20 Ranking List : All-rounders (top five)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- ICC International Cricket Council www.icc-cricket.com icc t20 ranking list icc t20 icc t20 ranking icc t20 rankings icc t20 world cup 2019 icc t20 ranking 2019 icc t20 women world cup icc t20 women ranking icc t20 records icc t20 world cup 2021 icc t20 ranking 2018 batsman icc t20 ranking bowler icc t20 ranking player icc t20 ranking country icc t20 ranking wiki icc t20 ranking womens icc t20 rankings predictor icc t20 ranking batsman top 100 icc t20 ranking virat kohli kuldip jadhav