ICC ODI Rankings: न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर पहुंचा, जानें भारत का हाल
ICC ODI Rankings: भारत आईसीसी की नयी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बना हुआ है लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 की जीत से न्यूजीलैंड फिर से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

भारत आईसीसी की नयी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग (ICC ODI Rankings) में दूसरे स्थान पर बना हुआ है लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 की जीत से न्यूजीलैंड फिर से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। आईसीसी की बुधवार को जारी वनडे रैंकिंग के अनुसार इंग्लैंड 126 अंकों के साथ पहले और भारत (122 अंक) दूसरे स्थान पर है।
पुलवामा आतंकी हमला: PCI और RCI के बाद अब KSCA ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों के खिलाफ उठाया ये बड़ा कदम
इन दोनों के बाद न्यूजीलैंड (112) का नंबर आता है। न्यूजीलैंड इससे पहले भारत से पांच मैचों की श्रृंखला 1-4 से गंवाने के कारण चौथे स्थान पर खिसक गया था। उसे बांग्लादेश के खिलाफ जीत से एक अंक मिला और अब वह दक्षिण अफ्रीका (111 अंक) को पीछे छोड़ने में सफल रहा।
बांग्लादेश को तीन अंकों का नुकसान हुआ और उसके अब 90 अंक हैं लेकिन वह सातवें स्थान पर बना हुआ है। पाकिस्तान (102) और आस्ट्रेलिया (100) क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- ICC ODI Rankings ICC Rankings ICC Rankings List New Zealand Bangladesh New Zealand vs Bangladesh India ICC ODI Rankings India ICC Rankings India ICC ODI Team Rankings ICC Men ODI Team Rankings Men ODI Player Rankings Men ODI Bowling Rankings Men ODI All Rounder Rankings ICC ODI Player Rankings ICC ODI Bowling Rankings ICC ODI All Rounder Rankings आईसीसी रैंकिंग आईसीसी वनडे रैंकिंग भारत बांग्लादेश ब�