ICC ने विराट कोहली को टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान चुना, यहां देखें पूरी लिस्ट
आईसीसी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को साल 2018 के टेस्ट और वनडे (ICC ODI) टीम का कप्तान चुना है। वर्ष 2018 में ओडीआई टीम में भारतीय और इंग्लिश खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) यानी (आईसीसी) ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को साल 2018 के टेस्ट और वनडे (ICC ODI) टीम का कप्तान चुना है। जब विराट को आईसीसी का टेस्ट प्लेयर ऑफ द इयर पहली बार और वनडे क्रिकेट में लगातार दूसरी बार खिताब मिला।
विराट कोहली के साथ भारतीय क्रकेटर जसप्रीत बुमराह को आईसीसी की इन दोनों टीमों में जगह मिली है। वर्ष 2018 में ओडीआई टीम में भारतीय और इंग्लिश खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा।
विराट कोहली के साथ उनके साथी रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को भी साल के ओडीआई इलेविन में रखा गया है। कोहली, जिन्होंने कप्तान के रूप में 14 मैचों में 9 जीत के साथ भारत का नेतृत्व किया है।
ICC announces men's Test and ODI Teams of the Year. Virat Kohli and Jasprit Bumrah included in both the teams. Rishabh Pant makes it to the Test team, Rohit Sharma and Kuldeep Yadav included in the ODI team. pic.twitter.com/Ss3FY5QWBO
— ANI (@ANI) January 22, 2019
ICC Test Team of the Year 2018
01 - टॉम लैथम (न्यूजीलैंड)
02 - दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका)
03 - केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)
04 - विराट कोहली (भारत)
05 - हेनरी निकोल्स (न्यूजीलैंड)
06 - ऋषभ पंत (भारत)
07 - जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज)
08 - कगीसो रबाडा (साउथ अफ्रीका)
09 - नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)
10 - जसप्रीत बुमराह (भारत)
11 - मोहम्मद अब्बास (पाकिस्तान)
ICC ODI Team of the Year 2018
01 - रोहित शर्मा (भारत)
02 - जॉनी बेयरस्टो (इग्लैंड)
03 - विराट कोहली (भारत)
04 - जो रूट (इंग्लैड)
05 - रॉस टेलर (न्यूजीलैंड)
06 - जोस बटलर (इंग्लैंड)
07 - बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
08 - मुस्ताफिजुर रहमान (बंग्लादेश)
09 - राशिद खान (अफगानिस्तान)
10 - कुलदीप यादव (भारत)
11 - जसप्रीत बुमराह (भारत)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App