Hockey WC 2018: साउथ अफ्रीका से होगा भारत का पहला मुकाबला, ये है हॉकी वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |27 Nov 2018 6:20 PM IST
हॉकी विश्व कप 2018 का आयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 28 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच होगा। भारत अपना पहला मुकाबला 28 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा।
हॉकी विश्व कप 2018 का आयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 28 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच होगा। भारत अपना पहला मुकाबला 28 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा।
हॉकी वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुपों में बांटा गया है। मेजबान भारत पूल 'सी' में है जबकि पाकिस्तान को पूल 'डी' में रखा गया है। बता दें कि विश्व कप हॉकी की शुरुआत 1971 में हुई थी।
अभी तक पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा चार बार इस खिताब को अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स ने तीन-तीन जबकि जर्मनी ने दो बार विश्व कप जीता है। भारत ने सिर्फ एक बार 1975 में विश्व कप का खिताब जीता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App