Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ऑल्टमेंस रोलेंट बर्खास्त

ऑल्टमेंस को हटाने की वजह भारतीय हॉकी टीम का पिछले दो सालों से खराब प्रदर्शन है।

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ऑल्टमेंस रोलेंट बर्खास्त
X

हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम के मुख्य कोच रोलेंट ऑल्टमेंस को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के डेविड जॉन को हॉकी टीम का अंतरिम हेड कोच नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड हॉकी लीगः सरदार सिंह से हुई पूछताछ, पूछे ये सवाल

ऑल्टमेंस रोलेंट बर्खास्त करने का फैसला हॉकी इंडिया की हाई लेवल एंड डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया। ऑल्टमेंस को हटाने की वजह भारतीय हॉकी टीम का पिछले दो सालों से खराब प्रदर्शन है।

हॉकी महासंघ ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन साफ था कि हाकी इंडिया रोलेंट से खुश नहीं थी। हाकी इंडिया ने अपनी तीन दिवसीय बैठक में कई और अहम फैसले लिए हैं।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने इस तरह दी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रृद्धांजलि

बता दें कि डेविड जॉन फिलहाल अंतरिम कोच की भूमिका निभाएंगे। अभी तक वो टीम में हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर की भूमिका में थे। यही नहीं, वो टीम इंडिया में एक्सरसाइज फिजियोलॉजिस्ट का प्रभार निभा चुके हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story