आखिरी पलों की कहानी, 5वें नंबर पर चल रही हिमा दास ने गोल्ड जीतकर कैसे रच दिया इतिहास, देखें VIDEO

असम की 18 वर्षीय एथलीट हिमा दास ने आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के महिला 400 मीटर फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। विश्व जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली दीपा भारत की पहली महिला एथलीट भी बन गई हैं।
बता दें कि ऐसा कारनामा आजतक भारत के लेजेंड मिल्खा सिंह और पीटी उषा तक भी नहीं कर पाए थे। हालांकि हिमा के लिए इस उपलब्धि को पाना आसान नहीं था क्योकि खेल के शुरुआत में वह पिछड़ रही थी।
इसे भी पढ़ें: #INDvENG: इंग्लैंड की धरती पर कुलदीप ने रचा इतिहास, कई दिग्गज गेंदबाज रह गए पीछे, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
In the video below, you will see what makes Hima Das, Gold medalist at the world under-20 Athletics Championship, in Finland, so special!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 13, 2018
This is India’s first ever Gold in a track event at a world championship.
I salute her achievement & congratulate her on her historic win. pic.twitter.com/N4q62mVecM
आधे से ज्यादा समय तक हिमा रेस में 4 धावकों से पीछे चल रही थीं लेकिन जैसे-जैसे वो फिनिश लाइन के करीब आ रही थीं उन्होंने तेजी से दौड़ना शुरू कर दिया। और रेस खत्म होने से पहले ही 18 साल की हिमा ने सभी को पीछे छोड़ते हुए 51.46 सेकेंड में रेस पूरी कर गोल्ड पर कब्जा कर लिया।
हिमा दास ने रेस जीतने के बाद कहा- विश्व जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर मैं काफी खुश हूं। मैं स्वदेश में सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहती हूं और उन्हें भी जो यहां मेरी हौसलाअफजाई कर रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App