फिर फतह हुआ एवरेस्ट, कारनामा करने वाले पहले आईआईटियन बने हेमंत
इससे पहले हेमंत ने अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉन्कागुआ पर चढ़ाई की थी।

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के पर्वतारोही हेमंत कुमार सुबह 6.25 बजे माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचकर कीर्तिमान बनाया है। वह देश के पहले ऐसे आईआईटियन हैं जिन्होंने यह कारनामा किया। जमशेदपुर के इस लाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (29028 फीट) पर तिरंगा फहराकर देश का परचम बुलंद कर दिया।
इसी के साथ हेमंत एवरेस्ट के पहुंचने वाले 8वें पर्वतारोही बन गए हैं। इससे पहले हेमंत ने अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉन्कागुआ पर चढ़ाई की थी। उसके बाद माउंट भागीरथी, नेपाल में आईलैंड पीक और माउंट कनामो पर भी चढ़ाई कर चुके हैं।
वहीं हेमंत की इस सफलता पर बछेंद्री पाल ने हेमंत की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हेमंत ने साबित कर दिया कि आप यदि अपने लक्ष्य के प्रति फोकस हैं, तो सफलता आपको जरूर मिलेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App