CWG 2018: गोल्ड कोस्ट में भारत की गोल्ड सीरीज जारी, अब हिना सिद्धू ने मारी बाजी
महिलाओं के 25 मी. पिस्टल फाइनल में हिना सिद्धू ने 38 अंक जुटाकर गोल्ड झटककर भारत को छठे दिन का पहला मेडल दिलाया।

हीना सिद्धू ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में नये राष्ट्रमंडल रिकार्ड के साथ पीला तमगा जीतकर निशानेबाजी में भारत को तीसरा स्वर्ण दिलाया।
हीना का फाइनल स्कोर 38 रहा जिनमें से दो सीरिज में उसने परफेक्ट पांच का स्कोर किया। आस्ट्रेलिया की एलेना गालियाबोविच दूसरे स्थान पर रही।
Shooter Heena Sidhu wins gold in women's 25m pistol event #CWG2018 pic.twitter.com/jm8AEdx73j
— ANI (@ANI) April 10, 2018
हीना ने इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में भी रजत पदक जीता था जिसमें मनु भाकर को स्वर्ण पदक मिला था।
वहीं इससे पहले गत रजत पदक विजेता गगन नारंग पुरूषों के 50 मीटर राइफल प्रोन में सातवें और पहली बार इन खेलों में उतरे चैन सिंह चौथे स्थान पर रहे। (भाषा)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App