मेहंदी-संगीत फंक्शन में पंड्या बंधुओं ने डांस फ्लोर पर मचाया धमाल, देखें VIDEO
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी में शामिल नहीं हुए।

हाल ही भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी के बंधन में बंधे हैं।
आज एक और भारतीय क्रिकेटर का नाम इस लिस्ट में जुड़ने जा रहा है।
हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या की शादी आज (27 दिसंबर) को है।
इसे भी पढ़े: VIDEO: ''विरुष्का'' का रिसेप्शन को बीच में छोड़ सलमान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे धोनी, जानें वजह
▪️TAG YOUR FRIENDS▪️Who Dance Like This ✌️💃 #HardikPandya #KrunalPandya #Wedding
A post shared by Virushka 🔵 (@viratwedsanushka) on
इसी वजह से भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी में शामिल नहीं हुए।
इन दिनों हार्दिक अपने भाई की शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
क्रुणाल पंड्या पंखुरी शर्मा के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। क्रुणाल और पंखुरी पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
शादी से पहले हार्दिक और क्रुणाल पंड्या का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो क्रुणाल के मेहंदी और संगीत फंक्शन का है।
संगीत फंक्शन में हार्दिक और क्रुणाल काफी मस्ती के मूड में नजर आए। दोनों भाइयों ने यहां फ्लोर पर जमकर डांस किया।
बता दें कि क्रुणाल पंड्या आईपीएल के 2016 और 2017 सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए कई अहम पारियां खेली है।
क्रुणाल विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ अच्छी स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं।
ऐसे में 2018 में होने वाले आईपीएल में इस बार नीलामी में उन पर बड़ी बोली लगाई जा सकती है।
वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पंड्या साउथ अफ्रीका दौरे के लिए तैयारी करने में जुटे हुए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App