Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बॉलीवुड की इन हसीनाओं पर भी आया था ''युवराज सिंह'' का दिल, एक को तो KISS करते देखे गए

भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक और सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था। मैदान पर लंबे लंबे छक्के लगाने के लिए फेमस युवराज सिंह की अफेयर्स लिस्ट भी काफी लंबी है, उनका कनेक्शन कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रहा है।

बॉलीवुड की इन हसीनाओं पर भी आया था युवराज सिंह का दिल, एक को तो KISS करते देखे गए
X

Yuvraj Singh Love Affairs In Bollywood:

भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक और सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था।

मैदान पर लंबे लंबे छक्के लगाने के लिए फेमस युवराज सिंह की अफेयर्स लिस्ट भी काफी लंबी है, उनका कनेक्शन कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रहा है। युवी 30 नवंबर 2016 को बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंधे।

इसे भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: जब युवराज ने गुस्से में डिलीट किया था हेजल का नंबर, तस्वीरों में जानें दिलचस्प लव स्टोरी

आइये आगे जानते हैं हेजल से पहले किन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं युवराज सिंह

युवराज सिंह-दीपिका पादुकोण

साल 2007 में युवराज सिंह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने छह गेंदों पर छह छक्के और 12 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक लगाकर धमाल मचा दिया था। इसी बीच युवराज का नाम बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ा। युवराज का मैच देखने के लिए दीपिका स्टेडियम पहुंचने लगीं हालांकि जल्द ही दोनों का रिश्ता टूट गया।

युवराज सिंह-किम शर्मा

युवराज सिंह का सबसे चर्चित अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ रहा। यहां तक कि एक समय दोनों के बीच शादी की ख़बरें भी आने लगी थी। युवराज और किम का रिलेशन लगभग 4 साल तक रहा। साल 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट्स की माने तो युवराज की मां शबनम सिंह को किम शर्मा पसंद नहीं थीं। युवराज ने मां की बात मानते हुए किम का साथ छोड़ दिया।

युवराज सिंह-प्रीति जिंटा

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप होने के बाद युवराज सिंह का नाम बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ जुड़ा। प्रीति जिंटा आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम की सहमालकिन हैं और युवराज सिंह भी उनकी टीम में ही खेल रहे थे।

मैच के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी, दोनों का गले मिलते हुए और किस करते हुए कई फोटोज वायरल हुए थे। हालांकि दोनों ने इसे महज दोस्ती करार देते हुए इस रिश्ते पर विराम लगा दिया।

युवराज सिंह-मिनीषा लांबा

युवराज सिंह का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनीषा लांबा के साथ भी जुड़ा। युवराज को मुंबई के जूहू में एक लाउंज मिनीषा लांबा को किस करते हुए भी देखा गया था। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर की खबर आने लगाई। हालांकि मिनीषा ने इस घटना के बारे में कहा था कि ऐसा कुछ नहीं था और दोनों के बीच 'किस' (Kiss) जैसा कुछ नहीं हुआ था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story