प्रो कबड्डी सीजन 5: गुजरात फाच्र्यून जाएंट्स ने दबंग दिल्ली को 6 अंकों से हराया

प्रो कबड्डी सीजन 5: गुजरात फाच्र्यून जाएंट्स ने दबंग दिल्ली को 6 अंकों से हराया
X
दिल्ली को दो मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा।

पहली बार वीवो प्रो कबड्डी लीग खेलने उतरी गुजरात फाच्र्यून जाएंट्स ने दबंग दिल्ली 26-20 से हरा कर शानदार आगाज किया है। वहीं दिल्ली को दो मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले दिल्ली ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया था। इस मैच के बाद गुजरात को 5 अंक मिला वहीं दिल्ली का 2 मैचों बाद छह अंक हैं।

गुजरात की टीम ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन करते 15 -5 की बढ़त बनाई। वहीं गुजरात ने दुसरे हाफ में 11 अंक लेकर मैच को अपने कब्जे में कर लिया।

गुजरात के अंकों में रेड का 10 ,डिफेंस का 9 ,ऑलआउट से 4 , और 3 अंक एक्स्ट्रा का शामिल था। वहीं दिल्ली को रेड से 11, डिफेंस से 5, ऑलआउट से 2 और 2 एक्स्ट्रा अंक मिला।

गुजरात के ओर से सबसे ज्यादा अंक फजल अत्राचली को मिला। फजल को 4 अंक मिला वहीं राकेश नरवाल, सचिन और सुकेश हेगड़े को 3 अंक मिला।

दबंग दिल्ली की ओर से आर श्रीराम ने सबसे ज्यादा 5 अंक जुटाए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story