Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सरकार ने की खेल पुरस्कारों की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिलेंगे अवॉर्ड

खेल दिवस पर 29 अगस्त को राष्ट्रपति करेंगे खिलाड़ियों को सम्मानित।

सरकार ने की खेल पुरस्कारों की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिलेंगे अवॉर्ड
X

रियो पैरालिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट देवेंद्र झाझरिया और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह को इस वर्ष 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगे।

राष्ट्रपति इसके साथ ही क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर सहित 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। सरकार ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से इन राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी जिनके नामों की अर्जुन पुरस्कार समिति और द्रोणाचार्य पुरस्कार समिति ने सिफारिश की थी।

इसे भी पढ़े:- 10 साल के इस बच्चे ने जूनियर गोल्फ में रचा इतिहास, 5 बार रह चुका है चैंपियन

द्रोणाचार्य पुरस्कारों से केवल कोच सत्यनारायण को हटाया गया है जिनके खिलाफ एक आपराधिक मामला अदालत में लंबित है। सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद देवेंद्र और सरदार खेल रत्न बनेंगे जबकि सात कोचों को द्रोणाचार्य सम्मान दिया जाएगा। 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। तीन खिलाड़ियों को आजीवन ध्यानचंद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार की राशि

खेल रत्न में साढ़े सात लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी जबकि अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद में पांच-पांच लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

इसे भी पढ़े:- भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, जीते 15 गोल्ड, सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

खिलाड़ियों के नामों की सूची

खेल रत्न: देवेंद्र झाझरिया (पैरा एथलीट) और सरदार सिंह (हॉकी)।

अर्जुन अवार्ड: चेतेश्वर पुजारा(क्रिकेट), हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट), वरुण सिंह भाटी (पैरा एथलीट), प्रशांती सिंह (बास्केटबॉल), एसएसपी चौरसिया(गोल्फ), ओनम बेमबेम देवी(महिला फुटबाल), साकेत मिनैनी(टेनिस), मरियपन्न थंगावेलू (पैरा एथलीट), वीजे सुरेखा(तीरंदाजी), खुशबीर कौर(एथलेटिक्स), आरोकिया राजीव(एथलेटिक्स), एस वी सुनील(हॉकी), सत्यव्रत कादियान(कुश्ती), एंथोनी अमलराज(टेबल टेनिस), पीएन प्रकाश(निशानेबाजी), जसवीर सिंह(कबड्डी), देवेंद्रो सिंह(मुक्केबाजी)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार: स्वर्गीय डॉ. रामकृष्णन गांधी (एथलेटिक्स), हीरानंद कटारिया(कबड्डी)।

द्रोणाचार्य अवॉर्ड: जीएसएसवी प्रसाद (बैडमिंटन), बृजभूषण मोहंती (मुक्केबाजी), पी ए रफेल (हॉकी), संजय चक्रवर्ती (निशानेबाजी) और रौशन लाल (कुश्ती)।

ध्यानचंद अवार्ड- भूपेंद्र सिंह (एथलेटिक्स), सैयद शाहिद हकीम(फुटबाल) और सुमरई टेटे (हॉकी)।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story