मशहूर भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा को उत्तर प्रदेश के बहराइच में अवैध शिकार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मशहूर भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा को उत्तर प्रदेश के बहराइच में अवैध शिकार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पुलिस ने उसके पास से A.22 राइफल भी बरामद किया है। ।
Golfer Jyoti Randhawa arrested on poaching charges in Uttar Pradesh's Bahraich. A .22 rifle recovered. More details awaited pic.twitter.com/tLaB0oOlf5
— ANI (@ANI) December 26, 2018
इस गोल्फर को यूपी के वन अधिकारियों ने कतर्नियाघाट के मोतीपुर रेंज में गिरफ्तार किया था। डीएफओ (DFO) कतर्नियाघाट और उनकी टीम द्वारा इसकी जांच की जा रही है।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय गोल्फर के पास से जंगली सूअर की खाल, दूरबीन और उनके नाम पर रजिस्टर एक बंदूक सहित कई वस्तुओं को जब्त कर लिया गया है। बताते चलें कि गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह से शादी की थी, हालांकि दोनों के बीच साल 2014 में तलाक हो गया था।
ज्योति रंधावा एक भारतीय पेशेवर गोल्फर हैं जिन्हें 2004 से 2009 के बीच कई बार आधिकारिक विश्व गोल्फ रैंकिंग में टॉप 100 में जगह मिली थी। रंधावा 1994 में पेशेवर गोल्फर बने। उन्होंने एशियन टूर और यूरोपियन टूर में भाग लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App