गोल्ड मेडल जीतने वाली धावक प्रियंका पवार पर लगा 8 साल का बैन
प्रियंका पर पहली बार 27 जुलाई 2016 को प्रतिबंध लगाया गया था।

भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ा झटका हैं। इंचियोन एशियाई खेल 2014 में स्वर्ण पदक जीतने वाली धावक प्रियंका पवार डोप टेस्ट में फेल हो गई है। जिसके कारण प्रियंका पर आठ साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पवार को प्रतिबंधित शक्तिवर्धक पदार्थ लेने के लिए दोषी पाया गया है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की अनुशासनात्मक समिति ने निलंबन की सजा सुनाई है।
इसे भी पढ़े:- यूएस ओपन : राफेल नडाल ने 16वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीत रचा इतिहास
पिछले साल हुए परीक्षण के नतीजे के आधार पर नाडा समिति ने यह फैसला सुनाया। नाडा प्रमुख नवीन अग्रवाल ने कहा- जुलाई 2016 से उसे आठ साल के लिए निलंबित किया गया है।
यह दूसरा मौका है जब पवार डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। इसका मतलब ये है कि वह डोप टेस्ट में फेल हो गई है। इससे पहले भी प्रियंका पर ये आरोप लग चुका है। उस पर पहली बार 27 जुलाई 2016 को प्रतिबंध लगाया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App